फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Mahanadi boat accident: deceased will get assistance Rs 4 lakh each, Finance Minister OP gave instructions

CG महानदी नाव हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि, वित्त मंत्री ओपी ने दिए निर्देश

Sat, 20 Apr 2024 05:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Apr 2024 05:46 PM IST
सार

हादसे पर छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दुःख प्रकट किया है। साथ ही राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख  रुपए की सहायता राशि देने की निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
CG Mahanadi boat accident: deceased will get assistance Rs 4 lakh each, Finance Minister OP gave instructions
छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के निकटवर्ती राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी नाव बीच नदी में पलट गई। इस हादसे से कई लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल घायल हैं। इस हादसे पर छत्तीसगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दुःख प्रकट किया है। साथ ही राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख  रुपए की सहायता राशि देने की निर्देश दिए हैं। रायगढ़ जिला प्रशासन को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत मृतकों के परिवार जनों सहायता राशि दिए जाने संबधी निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन


उन्होंने घायलों के इलाज, भोजन व्यवस्था समेत घर पहुंचाए जाने की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। आम जनता से अपील करते हुए कहा जीवन की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो यह सभी की सामूहिक जवाबदारी है। मिल जुल कर जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो सके। बता दें कि रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिसा के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में शुक्रवार की दोपहर नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। कुल मिलाकर आज सुबह छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


जानें घटनाक्रम 
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिसा के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में शुक्रवार की दोपहर नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह छह बजे से नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके तहत गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी। इस बीच सुबह सवा आठ बजे एक पीकू राठिया उम्र सात वर्ष, निवासी अंजोरीपाली का शव मिला और बाद में एक महिला राधिका राठिया 27 साल एवं राधिका के बेटे नवीन राठिया सात साल का भी शव मिला। वहीं एक और महिला तेरसबाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया का भी शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला है। कुल मिलाकर आज सुबह छह लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महिला और तीन बच्चे लापता
रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने शुक्रवार की रात मौके पर पहुंचकर बताया कि मौके पर झारसुगडा जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। यहां के कलेक्टर, एसपी व आईजी सभी मुस्तैद हैं। ओडीआरएफ अभी भी गोताखोरी कर रहे हैं और भुवनेश्वर से भी एक टीम आने की खबर मिल रही है। इस हादसे में जो बचाये गए हैं। उनकी संख्या 48 से 49 के बीच है। जिनसे हम मिलकर आयें हैं। उन्हें खाना खिलाने के बाद हम उन्हें वापस उनके गांव भेज देंगे। एक महिला का शव बरामद हुआ है, जो कि लगभग 35 साल की है। सात अन्य लोग अभी भी लापता हैं। उसमें से चार महिलाएं एवं 3 बच्चे शामिल है।

बीच नदी में नाव बीच से टूटा  
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले से लगे हुए ओडिसा के झारसुगुड़ा जिले के रेंगालि थाना अंतर्गत आने वाले शर्धा महानदी घाट में रायगढ़ जिले के कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के यहां खरसिया से 50 लोग पहुंचे थे जहां से सभी एक साथ ओडिसा के पंचगांव में स्थित पथरसेनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। इस दौरान नाव में घूमने के दौरान बीच नदी में नाव पलट जाने की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि नाव में 70 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि एक नाव में 70 लोग सवार होकर पथरसेनी मंदिर बकरा लेकर जा रहे थे, इस दौरान बीच नदी में नाव बीच से टूट जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। 


मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर गए थे मंदिर 
ओडिसा के झारसुगडा जिले में स्थित पत्थर सैनी मंदिर में मन्नत पूरी होने के बाद एक ही नाव में सवार होकर बकरा लेकर 70 लोग गए हुए थे। इसमें से कोतरलिया से 14 लोग एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंजोरीपाली के 50 लोग नाव में सवार थे। मंदिर से वापसी के दौरान यह घटना घटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed