फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Lok Sabha Election 2024: Why is PM Narendra Modi silent on employment and inflation?, Baij asked questions

CG Lok Sabha Election 2024: रोजगार और महंगाई पर पीएम नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं?, पीसीसी चीफ बैज ने पूछे सवाल

Mon, 08 Apr 2024 02:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पीएम मोदी के बस्तर दौर के दौरान उनसे कई सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
CG Lok Sabha Election 2024: Why is PM Narendra Modi silent on employment and inflation?, Baij asked questions
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पीएम मोदी के बस्तर दौर के दौरान उनसे कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने पीएम से सवाल करते हुए पूछा कि रोजगार और महंगाई पर पीएम नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं?, आदिवासी समाज का 32 प्रतिशत आरक्षण 15 महीने से राजभवन में भाजपा ने क्यों बंधक बनाया हुआ है? दीपम की वेबसाइट पर नगरनार विनिवेशीकरण किये जाने वाले संस्थानों में क्यों शामिल है?

विज्ञापन


उन्होंने सवाल दागते हुए पूछा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने विधानसभा से सर्वसम्मति से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर राजभवन भेजा था, राजभवन उस पर हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहा है? राज्यपाल बदल गये लेकिन हस्ताक्षर नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ के सर्वसमाज का आरक्षण क्यों बंधक बना हुआ है, इससे सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी समाज का हो रहा है। प्रधानमंत्री बताये वे आदिवासी समाज से किस बात का बदला निकाल रहे है?
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय मोदी ने बस्तर की जनता से कहा था नगरनार इस्पात संयंत्र का विनिवेशीकरण नहीं होगा। आज तक दीपम की वेबसाइट पर नगरनार विनिवेशीकरण किये जाने वाले संस्थानों में क्यों शामिल है? इससे भाजपा की बदनीयती सामने आती है। कांग्रेस बस्तर के आदिवासियों का अधिकार बिकने नहीं देगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नगरनार संयंत्र बेचने की प्रक्रिया रोकी जायेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राजभवन से आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने को कहा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने दागे सवाल:

  • प्रदेश के कुल बेरोजगारों में 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है?
  • कॉरपोरेट का 16 लाख करोड़ माफ हो गया लेकिन हमारे किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? किसानों की आय दोगुनी कब होगी? किसानों को एमएसपी कब मिलेगी?
  • देश के पदों और संसाधानों में हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्णों की उचित भागीदारी क्यों नहीं है?
  • महंगाई आज चरम पर क्यों है? घर चलाना मुश्किल क्यों है? आम लोग अपना परिवार क्यों नहीं चला पा रहे हैं?
  • महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों बढ़ रहे हैं? महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण देना कब बंद होगा?
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब इस अन्याय काल का अंत निकट है। देश के लोग इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने के लिए तैयार हैं। उसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पांच न्याय की गारंटी के माध्यम से देश और लोगों के हालात को बदलेगी।

'महतारी वंदन योजना महिलाओं के साथ धोखा और छल'

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार बनते ही महिलाओं के खाता में 1 हजार रु. महीना ट्रांसफर करने का वादा किया था, दिसंबर माह में साय सरकार का गठन हो गया है और अभी जनवरी-फरवरी, मार्च और अप्रैल 4 माह हो चुका है और मात्र एक महीने की 1000 रु. राशि महिलाओं को दी गई है. यह महिलाओं के साथ धोखा और छल हैं। प्रदेश के 70 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साय सरकार महतारी वंदन योजना में छल कपट खेल बंद करे, उनका उपहास न उड़ाये बल्कि सीधा 3 महीने की बकाया 3000 रु की राशि खाता में जमा कराये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी का महिलायें प्रतिरोध करेगी तथा केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनायेगी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश के गरीब महिलाओं को 1 लाख रु. सालाना सीधा ट्रांसफर किया जाएगा। यानि महिलाओ को हर महीना लगभग 8333 रु एवं 5 साल में गरीब महिलाओं के खाते में 5 लाख रु. राशि कांग्रेस की सरकार दर्ज जमा करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed