{"_id":"6607140a8c5ec31b550fa303","slug":"cg-lok-sabha-election-2024-bastar-kanker-rajnandgaon-and-mahasamund-constituencies-on-this-date-and-time-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में इस तारीख और समय पर होंगे चुनाव, देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों में इस तारीख और समय पर होंगे चुनाव, देखें शेड्यूल
Sat, 30 Mar 2024 06:00 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2024 06:00 AM IST
सार
CG loksabha election 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG loksabha election 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण को लेकर 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय तय कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर और कोंटा में 19 अप्रैल शुक्रवार को चुनाव होंगे। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे।
विज्ञापन
वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे।
विज्ञापन
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र
लोकसभा चुनावक के दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को चुनाव होंगे। जारी अधिसूचना के मुतबिक, राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र नक्स प्रभावित क्षेत्र मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।
विज्ञापन
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र
महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 9 मतदान केन्द्रों के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शेष मतदान केन्द्रों के में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र
कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सिहावा, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चुनाव होंगे।