{"_id":"6816134c7abb8f5a7a00debf","slug":"cg-governor-deka-flagged-off-diabetes-awareness-campaign-tour-conducted-in-12-states-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: राज्यपाल डेका ने मधुमेह बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान को दिखाई हरी झंडी, 12 राज्यों में यात्रा संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: राज्यपाल डेका ने मधुमेह बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान को दिखाई हरी झंडी, 12 राज्यों में यात्रा संचालित
Sat, 03 May 2025 06:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 03 May 2025 06:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने गुजरात की डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की सेल्फ कार ड्राइव जनजागरूकता यात्रा को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया।
विज्ञापन
राज्यपाल डेका ने मधुमेह बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने गुजरात की डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की सेल्फ कार ड्राइव जनजागरूकता यात्रा को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। डेका ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और दोनों चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल ने बताया कि वे वर्ष 2018 से भारत में मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित बच्चों के हित में कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य है कि हर ज़िले के शासकीय अस्पताल में एनसीडी क्लिनिक की तर्ज़ पर टाइप-1 डायबिटीज़ के लिए समर्पित क्लिनिक की स्थापना हो।
इस क्रम में उन्होंने 20 अप्रैल 2025 को गुजरात से अपनी जागरूकता यात्रा प्रारंभ की, जो अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अब छत्तीसगढ़ तक पहुँच चुकी है। यह अभियान कुल 12 राज्यों में संचालित किया जा रहा है।