फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Priyanka Gandhi will encourage women candidates in Balod

CG: बालोद में महिला प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाएंगी प्रियंका गांधी, लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा करेंगी बुलंद

Thu, 02 Nov 2023 06:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Nov 2023 06:35 PM IST
सार

बालोद में  प्रियंका गांधी तीनों विधानसभा सीटों की जनता को साधने के लिए पहुंचेंगी, जिसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बालोद में दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है और प्रियंका गांधी ने हमेशा नारा दिया है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। 
 

विज्ञापन
CG Election 2023 Priyanka Gandhi will encourage women candidates in Balod
राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के जुंगेरा गांव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तीनों विधानसभा सीटों की जनता को साधने के लिए पहुंचेंगी, जिसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। आगामी छह नवंबर को उनका आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों और स्थल निरीक्षण के लिए सीएम सलाहकार एवं संचार प्रमुख राजेश तिवारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बालोद में दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है और प्रियंका गांधी ने हमेशा नारा दिया है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। 
विज्ञापन


महिला आरक्षण के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी तो उनके आगमन की तैयारियां भी जोरों पर है। उनकी घोषणाओं से प्रदेश की जनता खुशहाल है और उनके आयोजन में लोग ज्यादा से ज्यादा पहुंचे यह सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने बालोद में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि उनकी खुद की स्थिति बेहद कमजोर है और पूरे प्रदेश में भाजपा 75 पर के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है और इस लक्ष्य को जरुर हासिल करेंगे।
विज्ञापन


घोषणाओं से बना माहौल
सीएम सलाहकार एवं संचार प्रमुख राजेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। वह जब-जब छत्तीसगढ़ आईं  हैं, तब-तब उनकी घोषणाओं ने एक माहौल बनाया है। उन्होंने महिला समूहों के कर्ज माफी की घोषणा की, 500 रुपये सिलेंडर की घोषणा की और अब फिर से वह बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों को साधने पहुंच रहे हैं। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वरिष्ठ जनों से बैठकर हुई है। इसके बाद वह स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल का एक वादा भी नहीं हुआ पूरा
राजेश तिवारी ने कहा कि पहले चरण में 20 सीटों में हम 20 सीट जीतकर आ रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है।,हमने अभी वह रिपोर्ट लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का उनकी खुद की स्थिति खराब है और 75 प्लस के नारे के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हम इस बार 75 प्लस के आंकड़े के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाएंगे एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए मेहनत कर रहा है।


तीनो विधानसभा का केंद्र स्थल
प्रियंका गांधी के आयोजन के माध्यम से बालोद के तीनों सीटों को साधने का प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जाएगा। कांग्रेस ने इस बार फिर से महिला सीटों को मैदान में उतारा है, जिस जुंगेरा में यह आयोजन किया जा रहा है वो तीनो विधानसभा का केंद्र स्थल है, जहां कार्यकर्ता आसानी से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed