फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Nominations of 1066 candidates for the second phase of elections are valid

CG Election 2023: दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1066 प्रत्याशियों के नामांकन मान्य, नाम वापसी की आज अंतिम तारीख

Thu, 02 Nov 2023 04:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Nov 2023 04:14 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा किया गया। इसके बाद कुल 1066 उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023: Nominations of 1066 candidates for the second phase of elections are valid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 70 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा किया गया। इसके बाद कुल 1066 उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 1219 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। 
विज्ञापन

    
द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र रायपुर दक्षिण में 36, रायपुर पश्चिम में 31, दुर्ग शहर में 27, बिल्हा, रायपुर ग्रामीण में 25-25, बेलतरा में 24, रायगढ़, भाटापारा में 23-23, कोरबा, कसडोल में 22-22, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा में 21-21, भटगांव, लोरमी, महासमुंद में 20-20, धरसींवा, पाटन, वैशाली नगर में 19-19, बेमेतरा, कोटा में 18, सीतापुर, सक्ती, जैजैपुर, रायपुर नगर उत्तर, नवागढ़ में 17-17, अकलतरा, खल्लारी, कुरूद, संजारी-बालोद में 16-16, प्रतापपुर, अम्बिकापुर, कटघोरा, मुंगेली, तखतपुर, आरंग, धमतरी, गुण्डरदेही, दुर्ग ग्रामीण, साजा में 15-15, प्रेमनगर, सामरी में 14-14, भिलाई नगर, मस्तुरी, बलौदाबाजार, अभनपुर में 13-13, लुण्ड्रा, राजिम में 12-12, मनेन्द्रगढ़, जशपुर, कुनकुरी, पामगढ़, अहिवारा, रामानुजगंज में 11-11, रामपुर, मरवाही, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बसना में 10-10, लैलुंगा, पाली-तानाखार, चन्द्रपुर, भरतपुर, सोनहत में 9-9, बैकुण्ठपुर, पत्थलगांव, खरसिया, सरायपाली में 8-8, धरमजयगढ़, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा में 7-7, डौंडीलोहरा में 5 नामांकन विधिमान्य पाए गए है।
विज्ञापन


द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को हुई। प्रत्याशी आज 2 नवंबर को नाम वापस ले सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed