{"_id":"6523b07a6e6e64f48703a232","slug":"cg-election-2023-election-commission-to-announce-cg-poll-dates-code-of-conduct-implemented-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में बज गया चुनावी बिगुल; आचार संहिता लागू, यहां देखें सभी अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में बज गया चुनावी बिगुल; आचार संहिता लागू, यहां देखें सभी अपडेट्स
Mon, 09 Oct 2023 01:19 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:19 PM IST
सार
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने किया चुनावी ताऱीखों का एलान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव आयोग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी। तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
ये है चुनावी कार्यक्रम
दूसरे चरण में 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होंगे चुनाव
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, इसमें से 39 सीटें आरक्षित है, 29 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 10 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। 51 सीट सामान्य है। प्रदेश की कुल आबादी में 32 फीसदी आदिवासी वर्ग यानी की अनुसूचित जनजाति से है। 13 फीसदी आबादी एससी यानी की अनुसूचित जाति वर्ग से आती है और सबसे बड़ा जनाधार जो की 47 फीसदी है वह ओबीसी वर्ग से है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी। हर चुनाव के बाद राजनीतिक दलों को 30 दिन से 75 दिन में यह रिपोर्ट देनी होती है कि उन्होंने चुनाव में कितना खर्च किया। वोट डालने के समय दिखाने होंगे ये पहचान पत्र
अगर आपका नाम मतदाता सूची में है और मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो बिल्कुल घबराइए मत। आप मतदाता पहचान पत्र न होने के बावजूद मतदान कर सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई लिस्ट में शामिल आईडी में से कोई भी एक-दो आईडी आपके पास हो। चूंकि ये सामान्य बात है कि आज कल तमाम तरह की आईडी लोगों के पास होती है। ऐसे में आपके पास पासपोर्ट है, तो ये हर मर्ज की दवा है। मतदान केंद्र पर जाइए पासपोर्ट दिखाइए और मतदान करके सबसे बड़े त्योहार का हिस्सा बन जाइए। आप ड्राइविंग लाइसेंस का भी इस्तेमाल मतदान के दौरान कर सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस आपकी पहचान स्थापित करता है, जिसकी वजह से मतदाता पहचान पत्र न होने के बावजूद आप अपना वोट डाल सकते हैं ।
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए एलान
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांग घर से ही मतदान कर सकेंगे।
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?
छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
90 मिनट पहले होगा मॉकपोल
मतदान से 90 मिनट पहले मॉकपोल होगा। मॉक पोल की प्रक्रिया 90 मिनट पहले शुरू की जाएगी। इस दौरान मतदान किया जाएगा। इसे फिर डिलीट करना है। उसके बाद पेटी से पर्ची निकालकर उस पर मॉक पोल का मोहर लगाकर काले लिफाफे में रखकर प्लास्टिक के बॉक्स में पिंक पेपर से सील करना है। जिसके बाद पीठासीन पदाधिकारी मॉक पोल का सर्टिफिकेट देंगे जिस पर तृतीय मतदान पदाधिकारी को भी हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
कोरोना को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं
कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
- चुनाव का चरण-2
- पहल चरण-7 नवंबर
- दूसरा चरण-17 नवंबर
- चुनाव परिणाम- 3 दिसंबर
- कुल मतदाता: 2 करोड 3 लाख 60 हजार 240
- पुरुष मतदाता: 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830
- महिला मतदाता: 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410
- दिव्यांग: 1.47 लाख
- थर्ड जेंडर: 790
- संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े
- कुल मतदान केंद्र- 24 हजार 109
- शहरी मतदान केंद्र - 4 हजार 851
- ग्रामीण मतदान केंद्र- 19 हजार 258
- औसत मतदान केंद्र- 844
- बुजुर्ग वोटर जो घर से वोट डाल सकेंगे- 1.6 लाख
- युवा मतदाता- 18.68 लाख, इस साल कुल दो लाख 98 हजार 073 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि
ये है चुनावी कार्यक्रम
- पहले चरण के लिए अधिसूचना- 13 अक्टूबर को जारी होगी
- दूसरे चरण के लिए अधिसूचना- 21 अक्टूबर को जारी होगी
- पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख- 20 अक्टूबर
- दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर
- पहले चरण में नामांकन पत्रों की जांच - 21 अक्टूबर
- दूसरे चरण में नामांकन पत्रों की जांच - 31 अक्टूबर
- पहले चरण में नाम वापसी की आखिरी तारीख- 23 अक्टूबर
- दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख- 2 नवंबर।
- बस्तर
- जगदलपुर
- नारायणपुर
- कांकेर
- कोंडागांव
- केशकाल,
- दंतेवाड़ा
- अंतागढ़
- भानुप्रतापपुर
- कोंटा
- चित्रकोट
- बीजापुर
- मोहला-मानपुर
- खुज्जी
- पंडरिया
- खैरागढ़
- राजनंदगांव
- डोंगरगढ़
- डोंगरगांव
- कवर्धा
दूसरे चरण में 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होंगे चुनाव
- भरतपुर-सोनहत
- मनेंद्रगढ़
- बैकुंठपुर
- प्रेम नगर
- भटगांव
- प्रतापपुर
- रामानुजगंज
- सामरी
- लंड्रा
- अंबिकापुर
- सीतापुर
- जशपुर
- कुनकुरी
- पत्थलगांव
- लेलूंगा
- रायगढ़
- सारंगढ़
- खरसिया
- धर्मजयगढ़
- रामपुर
- कोरबा
- कटघोरा
- पालीखार
- मरवाही
- कोटा
- लोरमी
- मुंगेली
- तखतपुर
- बिल्हा
- बिलासपुर
- बेलतरा
- मस्तूरी
- अकलतरा
- जांजगीर-चांपा
- सक्ति
- चंद्रपुर
- जैजैपुर
- पामगढ़
- सरायपाली
- बसना
- खल्लारी
- महासमुंद
- बिलाईगढ़
- कसडोल
- बलौदाबाजार
- भाटापारा
- धरसीवां
- रायपुर ग्रामीण
- रायपुर पश्चिम
- रायपुर उत्तर
- रायपुर दक्षिण
- आरंग
- अभनपुर
- राजिम
- बिंद्रानवागढ़
- सिहावा
- कुरूद
- धमतरी
- संजारी-बालोद
- डौंडीलोहारा
- गुंडरदेही
- पाटन
- दुर्ग ग्रामीण
- दुर्ग शहर
- भिलाई नगर
- वैशाली नगर
- अहिवारा
- साजा
- बेमेतरा
- नवागढ़
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं, इसमें से 39 सीटें आरक्षित है, 29 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 10 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। 51 सीट सामान्य है। प्रदेश की कुल आबादी में 32 फीसदी आदिवासी वर्ग यानी की अनुसूचित जनजाति से है। 13 फीसदी आबादी एससी यानी की अनुसूचित जाति वर्ग से आती है और सबसे बड़ा जनाधार जो की 47 फीसदी है वह ओबीसी वर्ग से है।
विज्ञापन
'सालाना ऑडिट रिपोर्ट अब डिजिटल मोड में देनी होंगी'