फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: 7 Congress candidates filed nomination in Raipur, CM Bhupesh also participated

CG Election 2023: रायपुर में 7 कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम भूपेश बघेल भी हुए शामिल

Thu, 26 Oct 2023 10:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 26 Oct 2023 10:36 PM IST
सार

CG Election 2023:  सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में रायपुर जिले के सात विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
CG Election 2023: 7 Congress candidates filed nomination in Raipur, CM Bhupesh also participated
रायपुर में 7 कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में रायपुर जिले के सात विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन फार्म जमा करने वालों में रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास, रायपुर पश्चिम से  विकास उपाध्याय, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, धरसींवा से कांग्रेस प्रत्याशाी छाया वर्मा, अभनपुर से विधायक धनेंद्र साहू और आरंग शिवकुमार डहरिया शामिल रहे। 
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने से से पहले सभी कांग्रेस प्रत्याशी शहर जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी मैदान में एकत्र हुए। फिर यहां से ढोल -नगाड़े बाजे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया गया। नामांकन दाखिल करने वाले सातों प्रत्याशियों ने जीत का दावा किया। नामांकन दफ्तर पहुंचे मंत्री शिव कुमार कुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिस प्रकार से काम हुए हैं, छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार पर विश्वास कर रही है। प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार आएगी।  इस बार जनता यह कह रही है कि अबकी बार 75 पार। हम अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 
विज्ञापन



किसानों की कर्जमाफी से बीजेपी के पेट में दर्द होता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने हिंदुस्तान को लूटने वालों अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस आज भी छत्तीसगढ़ को लूटने वालों से लड़ाई लड़ रही है। इस चुनाव में आपको तय करना है कि छत्तीसगढ़ बेचने वालों के हाथ में देना है या बचाने वालों के हाथ में। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है, जबकि मोदी ने साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया, किसी ने सवाल नहीं खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि गलती से भी बीजेपी की सरकार आ गई तो छत्तीसगढ़ के खदान, नगरनार स्टील प्लांट सब निजी हाथों में बेच दिया जाएगा। कांग्रेस की लड़ाई हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ रही है। हमने पहले पहले अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। हमारे नेता राहुल गांधी और खड़गे जी आज भी हिंदुस्तान और  छत्तीसगढ़ को लूटने वालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़ा किया कि आज खदान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फैक्ट्री किसे बेचा जा रहा है। इस पर जनता ने जवाब दिया अडानी को।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ नेहरू जी का बनाया हुआ भिलाई स्टील प्लांट है, जिससे लाखों परिवार चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन करने मोदी आए थे, जिसके निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद था। नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न हो इस पर मोदी ने एक शब्द नहीं बोला।

"हार के सदमे से उबर नहीं पाई बीजेपी'
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भीषण संघर्ष के कारण 15 साल तक सरकार में रहने के बाद भी बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी अभी तक हार के सदमे से उबर नहीं पाई है। छत्तीसगढ़ में इतनी बुरी हार किसी राजनीतिक दल की कभी नहीं हुई।

'रमन सिंह सबसे बड़े भ्रष्टाचारी'
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो रमन सिंह हैं, जिन्होंने चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में घोटाला किया। राजनांदगांव में उनके नामांकन में आए गृहमंत्री अमित शाह भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात कह रहे थे जबकि रमन सिंह उनके बगल में ही खड़े थे।

हमारे बटन दबाने से हितग्राहियों की जेब में पैसा जाता है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आम जनता की आय बढ़ी है। हम बटन दबाते हैं तो किसानों, भूमिहीन मजदूरों, गोबर विक्रेताओं की जेब में पैसा जाता है। कोरोना के समय में कांग्रेस की सरकार ने तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। आज हर परिवार को 35 किलो चावल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, अंग्रेजी कॉलेज, हाफ बिजली बिल, हाट बाजार क्लिनिक का लाभ मिलता रहे इसलिए फिर से कांग्रेस की सरकार लाना जरूरी है।


"ईडी, आईटी से हम डरने वाले नहीं"
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईडी, आईटी के छापे से कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की जनता को डराते हैं। लेकिन यह छत्तीसगढ़ है यहां लोहे का उत्पादन होता है, हम फौलादी लोग हैं किसी से डरने वाले नहीं हैं।


इन्होंने भी किया नामांकन दाखिल
  • रायपुर ग्रामीण सीट से 
  • भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से संदीप तिवारी राज
  • आम आदमी पार्टी से सुनील नायडू
 
  • पश्चिम विधानसभा सीट से
  • आम आदमी पार्टी से नंदन कुमार सिंह
  • भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से
  • निर्दलीय फहमीदा परवीन
 
  • आरंग विधानसभा सीट से
  • शक्ति सेना (भारत देश) से शैलेद्र कुमार बंजारे
 
  • अभनपुर विधानसभा
  • शक्ति सेना (भारत देश) से बोधन लाल फरिकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed