फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG EAnurag Thakur said Bhupesh government is suffering from appeasement, PM Modi gave Rs 1 lakh crore to state

अनुराग ठाकुर बोले: 'तुष्टीकरण से ग्रस्त है भूपेश सरकार, PM मोदी ने धान खरीदी के लिए राज्य को दिए 1 लाख करोड़'

Fri, 20 Oct 2023 01:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 01:18 PM IST
सार

CG Election 2023: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में जो माहौल बना है, उसके पीछे का कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। 

विज्ञापन
CG EAnurag Thakur said Bhupesh government is suffering from appeasement, PM Modi gave Rs 1 lakh crore to state
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में जो माहौल बना है, उसके पीछे का कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से सहायता राशि दी है। एक के बाद दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट दिया है। यहां के किसानों के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा धान की खरीदी के लिए उपलब्ध करवाए हैं। वहीं दूसरी ओर जनता परेशान सांप्रदायिक तुष्टिकरण से परेशान हैं। ऐसा लगता है कि यहां की सरकार तुष्टीकरण से ग्रस्त है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर देशभर में कहीं भ्रष्ट सरकार है तो छत्तीसगढ़ में है। यहां की सरकार दिल्ली में बैठे अपने नेताओं के लिए एटीएम बन गई है। यहां कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में भू-पे करो। भू-पे करो का मतलब साफ है ऑल टाइम मनी। ये सब पैसा अगर कांग्रेस को जाता है, तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भ्रष्टाचार से जाता है। चाहे वो खनन माफिया हो, शराब माफिया हो, तबादला माफिया हो, इन माफियाओं से छत्तीसगढ़ की जनता मुक्ति पाना चाहती है। इसके पूर्व  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायपुर के एक होटल में भू-पे एप लॉन्च कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed