फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Deputy CM Sao participated in annual function, said- do not limit yourself, sky is open for you

CG: वार्षिकोत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM साव, कहा- खुद को सीमाओं में न बांधे, उड़ने के लिए पूरा आसमान खुला है

Sun, 14 Jan 2024 04:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Jan 2024 04:59 PM IST
सार

पहले से ही लक्ष्य निर्धारित कर खुद को सीमाओं में न बांधे। उन्होंने कहा कि आप लोगों के उड़ने और नई ऊंचाईयां हासिल करने के लिए पूरा आसमान खुला है। अपने लक्ष्य के लिए कोई सीमा रेखा तय न करें। 

विज्ञापन
CG: Deputy CM Sao participated in annual function, said- do not limit yourself, sky is open for you
डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप मुख्यमंत्री अरूण साव रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम साव ने वार्षिकोत्सव में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उसमें पूरी लगन, मेहनत, समर्पण और ताकत से आगे बढ़ें। इसके लिए पहले से ही लक्ष्य निर्धारित कर खुद को सीमाओं में न बांधे। उन्होंने कहा कि आप लोगों के उड़ने और नई ऊंचाईयां हासिल करने के लिए पूरा आसमान खुला है। अपने लक्ष्य के लिए कोई सीमा रेखा तय न करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब बच्चे सम्मानित होते हैं, तो सबसे ज्यादा खुश और गौरवान्वित उनके शिक्षक होते हैं। होली हॉर्ट एकेडमी रायपुर का ऐसा स्कूल है, जहां शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को संस्कार मिलता है। यह बच्चों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करने वाला स्कूल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed