फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Congress questions on PM Modi guarantee: Sushil Anand said it will take 1500 years to get Ramlalladarshan

PM मोदी की गारंटी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल: सुशील आनंद बोले-..तो रामलला के दर्शन कराने में लग जाएंगे 1500 साल

Mon, 15 Jan 2024 03:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

CG Congress on Ramlalladarshan: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए 'भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी' के तहत श्रीरामलला दर्शन के वादे को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी राम के नाम पर जनता को ठगने का काम कर रही है।

विज्ञापन
CG Congress questions on PM Modi guarantee: Sushil Anand said it will take 1500 years to get Ramlalladarshan
सुशील आनंद शुक्ला, चेयरमैन, कांग्रेस संचार विभाग, छत्तीसगढ़ कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Congress on Ramlalladarshan: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए 'भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी' के तहत श्रीरामलला दर्शन के वादे को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी राम के नाम पर जनता को ठगने का काम कर रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को रामलला के दर्शन करायेंगे। मंत्रिमंडल में निर्णय लिया है कि 1 साल में केवल 20 हजार लोगों को दर्शन करायेंगे। इस निर्णय के अनुसार तो पूरे 5 साल के कार्यकाल में केवल 1 लाख लोगों को ही दर्शन करा पाएगी। जबकि छत्तीसगढ़ की पौने 3 करोड़ आबादी है। हर साल 20 हजार के अनुसार तो पूरी आबादी को रामलला के दर्शन कराने में 1500 साल लग जाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि हर साल कम से कम 60 लाख लोगों को रामलला दर्शन की योजना बनाई जाए ताकि पांच सालों में सभी लोग दर्शन कर पाये। 

विज्ञापन


विज्ञापन



प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बड़े-बड़े वायदे कर जनता का वोट लेना फिर उनको ठगना भाजपा की पुरानी आदत है। भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से बड़े-बड़े वायदे किये थे। सरकार बनने के बाद उन वायदों से मुकरने के लिये कार्ययोजना बनाई जा रही। महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं का वोट हासिल किया, अब महिलाओं को पैसे नहीं दिये, किसानों को धान की कीमत 3100 रुपये देने और एकमुश्त भुगतान का वायदा किया था, धान खरीदी का अंतिम दौर आ गया, लेकिन अभी तक धान के भुगतान का कोई निर्णय नहीं हुआ। 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना भी भाजपा सरकार भूल चुकी है। किसानों के 2 लाख कर्जा माफ पर भी मुकर गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'छत्तीसगढ़ के सात जिलों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा' 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। यह यात्रा 6200 किलोमीटर चलकर मुंबई में पहुंचकर खत्म होगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर भी गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी करीब 5 दिन तक छत्तीसगढ़ में रुकेंगे। छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की यह यात्रा सात जिलों से होकर गुजरेगी। जिसका कांग्रेसीजन छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस यात्रा का आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि राहुल गांधी 100 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। इस दौरान वे जनता की आवाज को उठाएंगे। उनकी समस्याओं को पटल पर रखेंगे। लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी की यात्रा से लोगों को काफी विश्वास है, भरोसा है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश करेंगे। 




'केंद्रशासित प्रदेश बनकर रह गया है छत्तीसगढ़ ' 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्राय: मृत पार्टी हो चुकी है। बीजेपी सरकार बनने के बाद भी ऐसा लग रहा है कि राज्य केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। यहां के मंत्रियों, यहां के नेताओं को कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ बीजेपी का निर्णय केंद्रीय सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के नेता भाजपा में अस्तित्वविहीन हो चुके हैं। छोटे-छोटे निर्णय भी केंद्र सरकार की ओर से लिए जा रहे हैं। उन्होंने एक अखबार का हवाला देते हुए कहा कि उसमें लिखा है कि केंद्रीय मंत्री आएंगे और बैठक लेंगे। इसके बाद जिले के एसपी का तबादला होगा। पूरे देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि राज्य में पुलिस अधिकारियों निर्णय केंद्र सरकार और उसके केंद्रीय मंत्री ले रहे हैं। 

'बीजेपी के पास भ्रष्टाचार के प्रमाण नहीं'
भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के पास कोई भी प्रमाणिक प्रमाण नहीं है। उन्होंने बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि एक महीने हो चुके हैं सरकार बने हुए, लेकिन बीजेपी केवल गाल बजा रही है। बीजेपी के पास कोई तथ्य नहीं है। अब बीजेपी सरकार है, भ्रष्टाचार हुई है, तो जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें। पूर्व की कांग्रेस सरकार में बनी योजनाओं को बंद करने के सवाल पर कहा कि योजनाओं को बंद करने के लिए कोई ठोस कारण होना चाहिए। जिन योजनाओं से जनता का भला हो रहा हो, उन योजनाओं को बंद किया जाएगा तो जनता में आक्रोश पनपेगा। जनता ने ही बीजेपी को कुर्सी सौंपी है, तो जानता ही कुर्सी से उतारेगी।

'कांग्रेस और बीजेपी की रामभक्ति में बेसिक अंतर बताया'
कांग्रेस पार्टी का हमेशा मानना है कि धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। कांग्रेस और बीजेपी की राम भक्ति में बेसिक अंतर यही है हम अपने आध्यात्मिक, शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए हमारा भगवान राम से वर्षों से नाता रहा है  जबकि बीजेपी ने भगवान राम से नाता सिर्फ अपने राजनीतिक उत्थान के लिए बनाया है। बीजेपी से सवाल करते हुए पूछा कि अपूर्ण श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की बात क्यों हो रही है? ये इसलिए किया जा रहा है ताकि लोकसभा चुनाव से पहले उसका राजनीतिक लाभ लिया जा सके। भाजपा कौन होती है इसका राजनीतिक लाभ लेने वाली? बीजेपी ने अपूर्ण मंदिर के उद्घाटन का फैसला क्यों लिया? मंदिर के पूर्ण होने तक इंतजार किया जाना चाहिए। रामनवमी के दिन मंदिर का उद्घाटन किया जाना चाहिए था। केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है और आरोप उल्टे दूसरे दलों के ऊपर मढ़ा जा रहा है।

 
'बीजेपी अब सरकार में है कार्रवाई करें'

धर्मांतरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 15 साल तक बीजेपी की सरकार थी। यदि धर्म परिवर्तन हुआ है और भौगोलिक चेंज आया है तो उसके लिए बीजेपी दोषी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ कोरी बयानबाजी करते हैं। बड़बोलेपन वाली बात करते हैं। 15 साल तक बीजेपी की सरकार रहने के बावजूद इस प्रकार की चीजें ज्यादा बढ़ी हैं। बीजेपी अब सरकार में है,  कोई ठोस कदम उठाए, बयानबाजी ना करें। 

'गौठान को बदनाम करने की कोशिश की'
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 तक गौठान को बदनाम करने के लिए कई बयान देकर बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन सरकार आने के बाद अब उनको समझ में आ गया कि यह बढ़िया योजना है। इस योजना से माता-बहनों को लाभ मिल रहा था। इस योजना से गौ सेवा हो रही थी। अंततः बीजेपी इस योजना को बनाए रखने के लिए सहमत थी, लेकिन यह दुर्भाग्यजनक है कि जो पार्टी गौसेवा की बात करती थी अब गौठान में सूअर केंद्र पालन योजना बनाने की बात कर रही है। यह बेहद निंदनीय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed