{"_id":"65d98f95b6b996b6f60cc6c6","slug":"cg-board-exam-students-will-be-free-stress-of-exams-experts-will-give-tips-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Board Exam: परीक्षा के भय से टेंशन फ्री रहेंगे स्टूडेंट्स; एक्सपर्ट देंगे टिप्स, इस नंबर पर करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Board Exam: परीक्षा के भय से टेंशन फ्री रहेंगे स्टूडेंट्स; एक्सपर्ट देंगे टिप्स, इस नंबर पर करें कॉल
Sat, 24 Feb 2024 12:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में अब छात्र-छात्राएं भय और तनाव मुक्त होंगे। विद्यार्थी तनाव संबंधित विषयों के विशेषज्ञों से टिप्स ले सकते हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में अब छात्र-छात्राएं भय और तनाव मुक्त होंगे। विद्यार्थी तनाव संबंधित विषयों के विशेषज्ञों से टिप्स ले सकते हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर छात्र-छात्राएं आसानी से विषय संबंधित विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर +91-18002334363 पर छात्र-छात्राएं जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा शुरू होने के पहले यह हेल्पलाइन शुरू की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन