फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Board exam results may come in may, copies evaluation completed in kabirdham

CG Board Result: मई में आ सकते हैं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, कबीरधाम में एक लाख से अधिक कॉपियों की जांच पूरी

Wed, 19 Apr 2023 03:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Apr 2023 03:38 PM IST
सार

10वी-12वी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं इस बार बोर्ड से डीकोडिंग होने के बाद मूल्यांकन केंद्र में भेजी गई थी। वर्तमान में जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्राप्त अंकों की जानकारी माशिमं कार्यालय भेजी जा चुकी है। 
 

विज्ञापन
CG Board exam results may come in may, copies evaluation completed in kabirdham
छत्तीसगढ़ माध्यामिक शिक्षा मंडल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यामिक शिक्षा मंडल (CG Board) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम अगले महीने मई में आ सकते हैं। उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। कबीरधाम में ही अकेले एक लाख से अधिक कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। इसके लिए शहर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल को केंद्र बनाया था। केंद्र अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि 25 मार्च से 16 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य किया गया है। इसके लिए जिले के करीब 250 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बच्चों के उत्तरपुस्तिका की जांच के बाद प्राप्त अंकों की जानकारी माशिमं कार्यालय भेजी जा चुकी है। 

विज्ञापन




उत्तरपुस्तिका जांचने वाले शिक्षकों को मिलेंगे 10 और 11 रुपये 
बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को फीस देती है। बोर्ड ने 10वीं की एक उत्तरपुस्तिका जांचने पर 10 रुपये और 12वीं की एक उत्तरपुस्तिका जांच पर 11 रुपये निर्धारित किए हैं। उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए तय राशि बढ़ाने की मांग संगठनों ने की थी, लेकिन इसे बढ़ाया नहीं गया है। 10वी-12वी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं इस बार बोर्ड से डीकोडिंग होने के बाद मूल्यांकन केंद्र में भेजी गई थी। वर्तमान में जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को अगस्त माह तक मानदेय दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कबीरधाम जिले में बोर्ड परीक्षार्थी संख्या 
ब्लॉक का नाम   कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं
कवर्धा 3546 2971
बोड़ला 2508 2429
पंडरिया 3487 3290
सहसपुर लोहारा 2065 1875
योग 11606 10565

 नोट : आंकड़े जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed