फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP surrounded to Raipur Collectorate for many problems, Munat said I am a public servant

रायपुर में बीजेपी का हंगामा और बवाल: कलेक्ट्रेट का घेराव, ASP से मूणत बोले- घूरकर मत देखिए साहब, जनसेवक हूं

Tue, 25 Jul 2023 06:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में कई मद्दों को लेकर रायपुर कलेक्ट्रेट का का घेराव किया गया। लगभग हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे।

विज्ञापन
CG BJP surrounded to Raipur Collectorate for many problems, Munat said I am a public servant
बीजेपी ने किया रायपुर कलेक्ट्रेट का का घेराव किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में कई मद्दों को लेकर रायपुर कलेक्ट्रेट का का घेराव किया गया। लगभग हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन







इसके बाद यहां से कलेक्टोरेट के लिए रैली की शक्ल में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान कलेक्टोरेट में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोका। इस पर बीजेपी नेता पुलिस से भिड़ गए।  पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन





हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट में घुसने की कोशिश करते रहे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें घुसने नहीं दिया गया। इस पर  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद मूणत समर्थकों के साथ कलेक्टर परिसर पहुंचे।




भाजपाइयों को गेट पर ही रोक दिया गया। सभी रास्तों पर पुलिस के बैरिकेडिंग करने पर मूणत ने कहा कि कलेक्टर साहब को बाहर बुला लीजिए। हम यही पर ज्ञापन देंगे इस पर अफसर नहीं माने। इसके फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। 




इस दौरान मूणत ने कहा कि चलो दूसरे गेट से घुस जाएंगे। जब समर्थक आगे की तरफ बढ़े तो मूणत और एडिशनल एसपी पितांबर सिंह पटेल के बीच नोकझोंक देखने को मिली। एएसपी पितांबर चुप दिखे, लेकिन मूणत ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हैं और ज्ञापन देने आए हैं,लेकिन जनता की परेशानी को नजरअंदाज किया जा रहा है। पुलिस गुंडागर्दी कर रही है।



उन्होंने कहा कि पूरा शहर क्राइम का गढ़ बन गाय है। प्रशासन इस पर नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम है। थाने से अपराधियों को छुड़ा लिया जा रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे हम प्रशासन को  ज्ञापन देने योग्य ही नहीं समझते। ये ज्ञापन राज्यपाल के नाम कूरियर कर देंगे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed