फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: BJP Parivartan Yatra chariot left for Dantewada and Jashpur, Mathur said- target on 90 seat

CG: दंतेवाड़ा और जशपुर के लिए रवाना हुई बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा, माथुर ने कहा- 90 सीटों का टारगेट

Mon, 11 Sep 2023 12:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 12:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 10 को दंतेवाड़ा और 15 सितंबर को जशपुर से शुरू होने वाली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के लिए आज रायपुर से रथ रवाना हुआ।

विज्ञापन
CG: BJP Parivartan Yatra chariot left for Dantewada and Jashpur, Mathur said- target on 90 seat
पूजा अर्चना करते बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 10 को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होने वाली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के लिए आज रायपुर से रथ रवाना हुआ। इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई से मंत्रोच्चारण के बीच रथ की विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया। प्रदेश प्रभारी माथुर, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय समेत बीजेपी के सीनियर नेताओं ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन



माथुर ने इस दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा 90 के 90 सीटों को टारगेट करके अपना चुनावी प्रचार-प्रसार कार्यक्रम शुरू कर दिया है। 12 और सितंबर को दो परिवर्तन यात्रा निकलेगी। 12 तारीख को दंतेवाड़ा से और 16 तारीख को जशपुर से ये यात्रा निकलेगी। परिवर्तन यात्रा जन जागरण के लिए, केंद्रीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए, जन-जन तक पहुंचने के लिए, लाभार्थियों के सम्मेलन करने के लिए और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए निकाली  जा रही है। निश्चित रूप से ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में एक नया इतिहास रचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईटेक सुविधाओं से लैस है रथ
दंतेवाड़ा से गीदम तक परिवर्तन यात्रा में बीजेपी नेता रथ में ही सफर करेंगे। रथ पूरी तरह से हाईटेक सुविधाओं से लैस है। रथ के साथ एलईडी स्क्रीन वाले प्रचार वाहन भी तैयार किए गए हैं। परिवर्तन यात्रा के दौरान बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी घुमाने का निर्णय लिया है। यानी कि 108 पेज का आरोप पत्र का सारांश पत्रक भी लोगों को बांटा जाएगा। 

पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा निकालेगी। भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेगी। 16 सितंबर को जशपुरनगर से दूसरी परिवर्तन यात्रा निकलेगी। 12 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं दूसरी यात्रा की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दंतेवाड़ा से करेंगे। यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली पहली यात्रा को मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ओर जशपुरनगर से शुरू होने वाली यात्रा को कोरवा आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे।



दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से 
दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुरनगर से शुरू होगी। 12 दिन में दो संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और रोड शो होंगे। इसके संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे।

16 दिन में 1 हजार 728 किलोमीटर  का सफर
इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि पहली यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1 हजार 728 किलोमीटर का सफर तय करेगी। तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और पांच रोड शो होंगे। इसके संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा होंगे। उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिंहा और सचिन बघेल रहेंगे। 



समापन पर दोबारा आएंगे पीएम मोदी
साव ने बताया कि यात्राओं का समापन 28 सितंबर को होगा। इस समापन यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पहली यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव खुद करेंगे। दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएं 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2 हजार 989 किमी की यात्रा तय करेंगी। अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। बीजेपी  ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। 





रथ के पोस्टर में इन नेताओं को मिला तवज्जो
रथ में लगे पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, सांसद सरोज पांडेय, लता उसेंडी की फोटो लगी है। वहीं रथ के पोस्टर में पहली बार छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र को प्रमुखता से जगह दी गई है। 

सज-धज कर तैयार हुआ बीजेपी का हाईटेक रथ
भाजपा की प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा पर निकलने वाला रथ सज-धज कर तैयार हो गया है। बीजेपी नेता महेश गागड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार को उखाड़ फेंकने रथ यात्रा सजकर तैयार है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा  परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति जनता में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है। परिवर्तन यात्रा के रथ आकर्षक का केंद्र होंगे। दोनों यात्राओं के रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था की गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed