{"_id":"64971f5686edbc674309f837","slug":"cg-bjp-leaders-beat-up-their-own-party-corporator-two-groups-clashed-over-land-possession-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: BJP नेताओं ने अपने ही पार्टी के पार्षद को पीटा, जमीन पर कब्जा को लेकर भिड़े, पूर्व MLA ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: BJP नेताओं ने अपने ही पार्टी के पार्षद को पीटा, जमीन पर कब्जा को लेकर भिड़े, पूर्व MLA ने कराया समझौता
Sat, 24 Jun 2023 10:23 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:23 PM IST
सार
रायपुर में शासकीय जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस केस में बीजेपी पार्षद और पार्टी के ही अन्य नेता आपस में भिड़ गए। खबर है कि पार्षद को पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा है।
विज्ञापन
जमीन को लेकर बहस करते बीजेपी कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में शासकीय जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस केस में बीजेपी पार्षद और पार्टी के ही अन्य नेता आपस में भिड़ गए। खबर है कि पार्षद को पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा है। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बात बढ़ने पर जमीन पर हक जताने को लेकर दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
वीडियो में जमकर गाली-गलौज होते दिख रहा है। वार्ड क्रमांक 54 के बीजेपी पार्षद रवि ध्रुव और बीजेपी कार्यकर्ता विनय साहू के बीच विवाद गहराया था। दोनों के बीच जमीन पर कब्जा को लेकर मामला तूल पकड़ लिया। मारपीट और विवाद का मामला बढ़ने पर पूर्व विधायक नंद कुमार साहू थाने में पहुंचकर दोनों के बीच समझौता कराया। टिकरापारा थाना के लालपुर क्षेत्र के वार्ड क्र 54 के बीजेपी पार्षद रवि ध्रुव और बीजेपी कार्यकर्ता विनय साहू के बीच कमल विहार से लगे श्मशान घाट की जमीन में कब्जा को लेकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। इसके बाद इस मारपीट की शिकायत पार्षद ने थाने में कर दी।
विज्ञापन
मामले में पूर्व विधायक साहू ने कहा कि मुझे जानकारी लगी की कुछ वाद-विवाद हुआ है। इसके बाद मैं थाने में पहुंचा और दोनों नेताओं के साथ बैठकर बातचीत कर आपस में समझौता कराया हूं। इस प्रकार का न कोई पहले विवाद था और न अब आगे कोई विवाद होगा। दूसरी ओर उन्होंने ये साफ इंकार कर दिया है कि ये जमीन विवाद का मामला नहीं है।
विज्ञापन
दूसरी ओर टिकरापारा थाना थाना प्रभारी अमित बेरिया ने कहा कि पार्षद रवि ध्रुव ने शिकायत की थी कि विनय नामक व्यक्ति ने मेरे साथ लड़ाई की है। इस पर जांच कर हमने आरोपी को तलब किया था। जिसके बाद दूसरी अनावेदक पार्टी सामने आई और आपसी समझौता कराने की बात कही। आगे की कार्रवाई नहीं करने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक नंदे साहू थाने आए थे। अपनी पार्टी के नेताओं को वो समझा रहे थे।