फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: 29 Lakh Fraud Allegation Over Jobs and Contracts, Serious Charges Against NSUI Chief Neeraj Pandey

सीजी: सरकारी नौकरी और ठेका दिलाने का झांसा देकर ठगे 29 लाख, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर लगे गंभीर आरोप

Mon, 07 Sep 2026 08:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

नौकरी से लेकर डीलरशिप और रेत खदान तक काम करवाने को लेकर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और उनके परिजनों पर 29 लाख से ज्यादा की कथित ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस और उपमुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दी है।

विज्ञापन
CG: 29 Lakh Fraud Allegation Over Jobs and Contracts, Serious Charges Against NSUI Chief Neeraj Pandey
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और उनके परिजनों पर 29 लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगा है। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी राजू सोनकर ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी और निजी क्षेत्र में काम कराने का भरोसा देकर उससे कई बार में बड़ी रकम ली गई लेकिन बताए गए काम पूरे नहीं किए गए।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजू सोनकर के अनुसार उसे सिप्ला कंपनी की एजेंसी या डीलरशिप दिलाने, डीकेएस अस्पताल में नौकरी लगवाने, कैंटीन का ठेका दिलाने और रेत खदान आवंटित कराने का भरोसा दिया गया था। आरोप है कि इन कामों के लिए उससे अलग-अलग समय पर रकम ली गई। उसकी पत्नी को मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने और रेत खदान का काम दिलाने का भरोसा भी दिया गया था। पीड़ित ने पुलिस को सौंपे आवेदन में अलग-अलग भुगतानों और बैंक लेनदेन का विवरण भी प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


राजू सोनकर का कहना है कि रकम देने के बावजूद जब बताए गए काम पूरे नहीं हुए तो उसने संबंधित लोगों से अपने पैसे वापस मांगे लेकिन उसे रकम वापस नहीं मिली। मामले को लेकर राजू सोनकर ने रायपुर पुलिस आयुक्त के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। इसके बाद उसने राज्य के उपमुख्यमंत्री कार्यालय में भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उसने आशंका व्यक्त की है कि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए नीरज पांडेय, उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र युवराज सोनी की मौत, परिजनों में पसरा मातम


नीरज पांडेय ने आरोपों को निराधार बताया
वहीं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने अपने और अपने परिजनों पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं।

फिलहाल मामला शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार संबंधित पक्षों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस शिकायत में दिए गए बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed