फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   call on toll free number 18002333663 or 197 for PDS ration problem in chhattisgarh

Chhattisgarh : किसी भी उचित मूल्य की दुकान से ले सकते हैं राशन, समस्या हो तो 1800-233-3663 पर करें कॉल

Fri, 21 Oct 2022 04:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Oct 2022 04:26 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सर्वर की गति सामान्य है और हितग्राहियों को राशन वितरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। दीपावली त्यौहार से पहले अधिकांश राशन कार्ड धारकों को वितरण पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
call on toll free number 18002333663 or 197 for PDS ration problem in chhattisgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारक किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन ले सकता है। इसके लिए राशन कार्ड का आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है। इसके बाद मनपसंद की दुकान पर राशनकार्ड में पोर्टबिलिटी की भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान अगर राशन लेने या कोई अन्य समस्या हो तो खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 और 1967 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन


अक्तूबर में 75% से अधिक BPL परिवारों को राशन
प्रदेश के सभी 33 जिलों की 13401 दुकानों में ई-पास मशीन दी गई है। इससे अभी 12554 राशन दुकानों में ऑनलाइन सिस्टम के साथ राशन वितरण किया जा रहा है। बाकी बची 847 उचित मूल्य की दुकानों में ऑफलाइन तरीके से ही राशन का वितरण हो रहा है। हालांकि इसमें भी ई-पास मशीन का इस्तेमाल हो रहा है। बताया गया कि अक्तूबर में 75 फीसदी से अधिक गरीब परिवारों को राशन का वितरण कार्य पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


69% कार्ड धारकों ने लिया राशन
खाद्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, अक्तूबर 2022 में 71.74 लाख राशन कार्ड धारकों में से 49.48 लाख (69%) ने अभी तक राशन लिया है। इसमें 75 प्रतिशत अंत्योदय राशन कार्ड धारक, 77 प्रतिशत प्राथमिक राशन कार्ड धारक और 34 प्रतिशत APL राशन कार्ड धारक शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर दिन प्रदेश में औसतन पांच लाख राशन कार्ड धारक खाद्यान्न उचित मूल्य की दुकान से ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed