फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cabinet Minister Ramvichar Netam joined cleanliness campaign donated labor in Durga temple in Balrampur

Balrampur: सफाई महाभियान में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दुर्गा मंदिर में किया श्रमदान

Mon, 15 Jan 2024 06:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 06:01 PM IST
सार

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम हम लोगों मंदिर के साफ-सफाई एवं श्रमदान में सम्मिलित हुए। सरपंच मुंशी सिंह ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि इस महाभियान में हम लोगों ने मंदिरों की साफ सफाई एवं श्रमदान किया। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Ramvichar Netam joined cleanliness campaign donated labor in Durga temple in Balrampur
मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्गा मंदिर में की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी तक देश के सभी तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों में साफ सफाई एवं श्रमदान करने का आह्वान पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के द्वारा अपने गृह ग्राम सनवाल के दुर्गा मंदिर में कड़ाके के ठंड के बीच सुबह सुबह श्रमदान एवं साफ सफाई की। उन्होंने सभी लोगों से इस महा अभियान में सम्मिलित होने की अपील की। 

विज्ञापन

 

इस अवसर पर राम विचार नेताम ने कहा कि 22 जनवरी को वह ऐतिहासिक दिन आने वाला है जब अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरे देशवासियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों का साफ-सफाई महा अभियान 22 जनवरी तक चल रहा है। इसी तारतम्य में हम लोगों के द्वारा सनवाल के दुर्गा मंदिर में साफ सफाई एवं श्रमदान किया। उन्होंने इस महाअभियान में सभी लोगों को अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों की सजावट दीप प्रज्वलन एवं घरों में दिए जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम हम लोगों मंदिर के साफ-सफाई एवं श्रमदान में सम्मिलित हुए। सरपंच मुंशी सिंह ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि इस महाभियान में हम लोगों ने मंदिरों की साफ सफाई एवं श्रमदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed