फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BSF jawan injured in IED blast before CM's bhupesh baghel visit in chattisgarh kanker

Chhattisgarh: CM के दौरे से पहले ब्लास्ट, बीमार साथी को कैंप ले जा रहा BSF जवान घायल; 2 जिंदा IED बरामद

Fri, 07 Oct 2022 02:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 02:22 PM IST
सार

कांकेर में नक्सली एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है। इससे पहले नारायणपुर में हुए ब्लास्ट में ITBP के ASI स्तर के अफसर शहीद हो गए थे। 
 

विज्ञापन
BSF jawan injured in IED blast before CM's bhupesh baghel visit in chattisgarh kanker
कांकेर में हुए IED में ब्लास्ट में BSF जवान घायल हो गया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले IED ब्लास्ट हुआ है। इसकी चपेट में आकर BSF का एक जवान घायल हो गया। जवान अपने बीमार साथी को लेकर बाइक से कैंप जा रहा था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके से दो जिंदा IED बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। घटना कोयलीबेड़ा क्षेत्र की है। 
विज्ञापन

बीमार साथी को बाइक पर ला रहा था जवान
जानकारी के मुताबिक, BSF जवान शुक्रवार सुबह करीब 9-10 बजे बजे बाइक से अपने एक बीमार साथी को पनिदोबीर शिविर से कोयलीबेड़ा शिविर लेकर जा रहा था। अभी वह कोयालीबेड़ा रोड पर मरकानार गांव के पास पहुंचा था कि जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में दोनों जवान उछलकर नीचे गिर पड़े। इस दौरान बाइक चला रहा जवान घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BSF के DG भी मौके के लिए रवाना
इस दौरान साथ चल रहे अन्य जवानों ने दोनों को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान के चेहरे पर चोट आई है। अन्य जवान सुरक्षित हैं। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। सूचना मिलने के बाद BSF के DG मौके के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

CM करने वाले हैं लघु फसल प्रसंस्करण ईकाई का उद्घाटन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार से बस्तर संभाग के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह रायपुर से दंतेवाड़ा और वहां से जगदलपुर पहुंच चुके हैं। कुछ देर बाद वह कांकेर पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री बघेल चरमा क्षेत्र में लघु फसल प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन इकाई का उद्घाटन करने वाले हैं। IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed