फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Brijmohan and Kaushik targeted Comment on Priyanka Gandhi

बृजमोहन और कौशिक ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना: बोले- दंगाई के यहां गईं, तो भुनेश्वर के घर क्यों नहीं?

Fri, 14 Apr 2023 11:29 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 11:29 AM IST
सार

वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रियंका गांधी से पूछा है कि वो छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में उस हिंदू युवा भुनेश्वर साहू के घर क्यों नहीं गई, जिसकी जिहादियों ने पीट-पीट कर मार डाला।

विज्ञापन
Brijmohan and Kaushik targeted Comment on Priyanka Gandhi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने प्रियंका गांधी से पूछा है कि वो छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में उस हिंदू युवा भुनेश्वर साहू के घर क्यों नहीं गई, जिसकी जिहादियों ने पीट-पीट कर मार डाला। हमने देखा है पुलिस की गोली से मरे बिजनौर के दंगाई सुलेमान के घर जाकर वो परिवार को सांत्वना देती हैं। क्या छत्तीसगढ़ के साहू समाज का युवा भुनेश्वर के परिवार के साथ उनकी सहानुभूति नहीं है?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए हिंदुओं का खून, खून नहीं पानी है? भुवनेश्वर के परिवार के प्रति प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी इतनी असंवेदनशील क्यों है? आज तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मॉब लिंचिंग के शिकार भुनेश्वर के परिवार से मिलने नहीं पहुंचे। इसका मतलब यह साफ है कि कांग्रेस को राजनीति में हिंदुओं का कोई स्थान नहीं है। हिंदुओं का खून उनके लिए पानी है। उन्हे सिर्फ धर्म विशेष के पक्ष में आंख मूंदे खड़े रहना है।
विज्ञापन


'लखीमपुर में एक व्यक्ति की मौत पर 50 लाख और यहां केवल 10 लाख'
बृजमोहन ने कहा कि हमने देखा है कि उत्तर प्रदेश या अन्य भाजपा शासित राज्यों में किसी गैर हिंदू की हत्या हो जाए तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस का पूरा कुनबा वहां डेरा डाल कर बैठ जाता है, लेकिन यहां भुनेश्वर की हत्या पर उनका मौन होना, ये बताता है कि उनकी राजनीति सिर्फ और सिर्फ धर्म विशेष को संरक्षण देने और उन्हें लाभ पहुंचाने की है।मॉब लिंचिंग के शिकार हुए भुनेश्वर के परिवार को मात्र 10 लाख की सहायता यह कांग्रेस सरकार दे रही है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक व्यक्ति की मौत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसे 50 लाख की सहायता सिर्फ प्रियंका गांधी को खुश करने उनकी राजनीति चमकाने के लिए करते हैं। भुनेश्वर साहू कांग्रेस से संबद्ध नहीं था। वह एक गरीब परिवार से था। इसीलिए मुख्यमंत्री ने मॉब लिंचिंग का शिकार होने के बाद भी परिवार को कम सहायता राशि दी। कांग्रेस पार्टी केवल धर्म विशेष को खुश करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसे का नहीं, गांधी परिवार को खुश करने का सम्मेलन: कौशिक
छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भरोसे सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 
मुख्यमंत्री की बातें केवल कथिततौर पर होती है, उनके कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ गांधी परिवार का गुणगान करने का है। यह इनका इकलौता एजेंडा है और इसके अलावा इनका कोई एजेंडा ऐसा नहीं है, जो जनता के लिए हो, जनता की रक्षा में लगे जवानों के लिए हो। इन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है। वे केवल बिना तेल के दिये जलाने जैसे बहकी-बहकी बातें करते हैं। 


'वन मेन शो था, मुख्यमंत्री बघेल का सम्मेलन'
उन्होनें बस्तर में आयोजित कांग्रेस के भरोसे के सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भरोसा सम्मेलन के केवल मात्र गांधी परिवार के भरोसे प्राप्ति रहा है। यह सम्मेलन मुख्यमंत्री बघेल का वन मेन शो था और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में ऐसा कम ही होता है। आप अपने अतिथि को दिल्ली से लेकर आये, लेकिन वे केवल मात्र गांधी परिवार के वंदन के लिये प्रियंका गांधी को लेने दिल्ली तक गये थे। ये तो वहीं बात हो गयी कि इंदिरा इज इंडिया का दूसरा संस्करण जैसे ही है। यह सम्मलेन केवल गांधी परिवार के गुणगान करने का था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रियंका गांधी ने केवल तैयार किया गया स्क्रिप्ट को पढ़ा गय। आज प्रदेश में नक्सलवाद की स्थिति चरम पर है, लगातार भाजपा नेताओं व आमजनों को मारा जा रहा है, प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न की खुली छूट है, जिसे रोक पाने में शासन व प्रशासन दोनों असफल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed