फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Brijmohan Agarwal at reached CG toppers home

CG बोर्ड: 12वीं टॉप करने वाले छात्रों के घर पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल, बोले-सुविधाओं की मोहताज नहीं होती प्रतिभा

Sat, 13 May 2023 07:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 13 May 2023 07:08 PM IST
सार

पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने वाले रायपुर के विद्यार्थियों से उनके निवास पहुंचकर भेंट किए।

विज्ञापन
Brijmohan Agarwal at reached CG toppers home
बृजमोहन अग्रवाल टॉपर्स छात्रों से भेंट किए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाने वाले रायपुर के विद्यार्थियों से उनके निवास पहुंचकर भेंट किए। इस उपलब्धि के लिए छात्रों को उपहार के साथ बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। 12 वीं कक्षा में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की प्रियदर्शनी नगर निवासी छात्रा मुस्कान सिंह और कुंदन बियानी, कुशालपुर में रहने वाली जेआर दानी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा न्यासा देवांगन और छत्रपति शिवाजी स्कूल में पढ़ने वाली टिकरा पारा की झरना साहू ने टॉप 10 में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन


'प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती'
विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनसे और परिवारजनों से मुलाकात की। विद्यार्थियों से भविष्य की पढ़ाई और तैयारियों के बारे में भी जाना। उहोंने कहा कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। गरीब घर के बच्चे कठिन परिस्थितियों में भी 10-11 घंटे पढ़ाई करके यह शानदार सफलता हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed