फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झारखंड दुष्कर्म केस: वकील नोटिस का जवाब देने पहुंचे, पुलिस ने लेने से किया मना, बोली- ब्रह्मानंद को बुलाओ

Tue, 29 Nov 2022 03:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 03:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस सोमवार को रायपुर और कांकेर पहुंची है। इस दौरान पुलिस ने कई जगह छापा मारा है। ब्रह्मानंद नेताम सहित अन्य के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
brahmanand on election campaign even after jharkhand police notice
भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद की ओर से उनके वकील और अकलतरा विधायक थाने पहुंचे हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम झारखंड पुलिस की नोटिस के बाद भी थाने में हाजिर नहीं हुए हैं। वह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और लोगों से मिल रहे हैं। उनके प्रचार को लेकर भाजपा ने बकायदा पूरे दिन का शेड्यूल भी जारी किया है। वहीं नेताम की ओर से उनके वकील कांकेर थाने पहुंचे हैं। वह नोटिस का जवाब देने की बात कह रहे हैं, लेकिन झारखंड़ पुलिस ने इनकार कर दिया है। वह ब्रह्मानंद नेताम को बुलाने को लेकर अड़ी हुई है। 



यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार

brahmanand on election campaign even after jharkhand police notice
आरोपियों के घरों के बाहर लगाया गया नोटिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह 10 बजे थाने में हाजिर होने के लिए चस्पा किया गया था नोटिस
झारखंड थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रत्याशी नेताम सहित तीनों आरोपियों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर मंगलवार सुबह 10 बजे थाने में हाजिर होने के लिए कहा था। इसकी जगह ब्रह्मानंद प्रचार के लिए निकल गए। वहीं अन्य आरोपियों का भी अभी तक पता नहीं है। इस बीच ब्रह्मानंद की ओर अकलतरा विधायक शोरभ सिंह, वकील बीएस पांडे, अभिकर्ता नंद कुमार ओझा व एक अन्य पुलिस से बात करने के लिए पहुंचे हैं। 

यह भी पढ़ें...झारखंड दुष्कर्म मामला: भाजपा बोली- न समन, न कोई आदेश, गिरफ्तारी की नौटंकी कर हार से बचने की कोशिश
brahmanand on election campaign even after jharkhand police notice
झारखंड पुलिस ने दुष्कर्म मामले में सस्पेंड किए गए रायपुर पुलिस के कांस्टेबर के घर में भी छापा मारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों आरोपियों के घर पुलिस ने कल मारा था छापा
झारखंड पुलिस सोमवार से कांकेर में डेर डाले हुए है। इस दौरान पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों नरेश सोनी, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा और सस्पेंड कॉन्स्टेबल केशव सिन्हा के घर पर छापा मारा था, लेकिन तीनों ही आरोपी नहीं मिले थे। पुलिस ब्रह्मानंद के घर नहीं गई थी। हालांकि संभावित कार्रवाई को देखते हुए उनके घर में सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ जुटने लगी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह झारखंड पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
brahmanand on election campaign even after jharkhand police notice
भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम सुबह से चुनाव प्रचार पर निकले हुए हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीवार पर नोटिस, नेताम प्रचार पर
ब्रह्मानंद नेताम के चरामा स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया है। इसमें कहा गया है कि आपके खिलाफ झारखंड में जमशेदपुर के टेल्को थाने में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, षड्यंत्र करने और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। अत: जांच में सहयोग करते हुए 29 नवंबर की सुबह 10 बजे कांकेर कैंप थाने में उपस्थित हों। यह नोटिस विवेचना अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के नाम से जारी किया गया है। हालांकि ब्रह्मानंद सुबह से ही प्रचार पर घर से निकले हुए हैं। 

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी
विज्ञापन
brahmanand on election campaign even after jharkhand police notice
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीसीसी चीफ ने लगाया था आरोप
दरअसल, करीब नौ दिन पहले 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग को देह व्यापार में धकेला। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें...झारखंड दुष्कर्म मामला: NCPCR ने कांकेर SP को भेजा नोटिस, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्रवाई का निर्देश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed