{"_id":"6360f71fb646d50236147c06","slug":"national-tribal-dance-festival-celebrations-of-chhattisgarh-rajyotsava-begin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Tribal Dance Festival : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का जश्न शुरू, मंच पर बिखरी आदिवासी संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Tribal Dance Festival : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का जश्न शुरू, मंच पर बिखरी आदिवासी संस्कृति की छटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Nov 2022 04:18 PM IST
सार
राज्यगीत अरपा पैरी की धार गायन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगाड़ा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की। मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष थिरक उठे। इस दौरान सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया।
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगाड़ा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को राज्योत्सव के जश्न की शुरुआत हो गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस जश्न के साथ आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आगाज हुआ है।
2 of 5
सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्यगीत अरपा पैरी की धार गायन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगाड़ा बजाकर महोत्सव की शुरुआत की। मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष थिरक उठे। इस दौरान सीएम बघेल को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने जनजातीय समूह का प्रतीक चिह्न मांदर भेंट किया।
3 of 5
मंगोलिया का नर्तक दल ने फ्युजन डांस फॉर्म प्रस्तुत कर वहां की संस्कृति, रीति रिवाज, परंपरा,प्राकृतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइंस कॉलेज मैदान में शुरू हुए इस महोत्सव में देश-विदेश से आए 1500 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। दुनियभर की आदिवासी संस्कृति एक मंच पर उतर आई। नृत्य दलों ने सामूहिक कदमताल से अनेकता में एकता की माला पिरोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोजांबिक से आए कलाकारों ने मार्च पास्ट किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुरातन सभ्यता और संस्कृति के रंग एक साथ घुलमिल गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत नर्तक दलों के मार्च पास्ट और परेड से हुई। इजिप्ट से आए लोक कलाकार सारे जहां से अच्छा गीत की धुन पर रैंप पर उतरे। इसके बाद इंडोनेशिया, मालदीव, मोजम्बिक के दल ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
5 of 5
मोजांबिक एवं रसिया के नर्तक दल ने फसल कटाई के दौरान किये जाने वाले डांस परफॉर्मेंस की मनमोहक प्रस्तु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टोगो के कलाकार अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र जेस्ट के साथ परेड में शामिल हुए। हरे, पीले, लाल रंग के पोशाक पहने, साथ ही पारंपरिक मुकुट पहन कर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। विदेशी नर्तक दलों के बाद भारतीय दलों की प्रस्तुति शुरू हुई। सभी राज्यों ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।