Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Board Exam 2027: Chhattisgarh Board releases 10th-12th time table, exams to begin from March

बोर्ड परीक्षा 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

Wed, 18 Nov 2026 09:43 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Nov 2026 09:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी।

विज्ञापन
Board Exam 2027: Chhattisgarh Board releases 10th-12th time table, exams to begin from March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक संचालित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन


मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी घोषित की है। परीक्षार्थी एवं अभिभावक विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन


कक्षा 12वीं की परीक्षाएं
कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के साथ प्रारंभ होगी। 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र की परीक्षा है। इसी दिन वस्तु चित्रण एवं आलेखन, शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा के पेपर होंगे। 17 मार्च को संस्कृत तथा 19 मार्च को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन की परीक्षा है। भारतीय कला का इतिहास और विज्ञान के तत्व की भी परीक्षा 19 मार्च को होगी। 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित और 31 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा निर्धारित है। 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण विषयों की परीक्षाएं होंगी। 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक पाठ्यक्रम और भाषाएं (12वीं)
6 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इनमें रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट शामिल हैं। टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर के पेपर भी इसी दिन होंगे। 7 अप्रैल को मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं की परीक्षा है। 8 अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा के साथ 12वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी।

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं के साथ प्रारंभ होगी। 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 20 मार्च को विज्ञान की परीक्षा है। 25 मार्च को हिंदी तथा 30 मार्च को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटो मोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के पेपर होंगे। टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की भी परीक्षा 1 अप्रैल को है। परिधान, मेड अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार विषयों की परीक्षा भी इसी दिन होगी। 5 अप्रैल को दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत तथा मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग विषयों की परीक्षा होगी।


शारीरिक प्रशिक्षण और महत्वपूर्ण निर्देश
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा के प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च को शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत विषय से शुरू होंगी। 15 मार्च को शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान, 17 मार्च को शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां तथा 19 मार्च को शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्याख्यान क्रियात्मक विज्ञान की परीक्षा होगी। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 मार्च को शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण विषय से प्रारंभ होंगी। 16 मार्च को परीक्षण एवं मापन, 18 मार्च को स्वास्थ्य शिक्षा सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास तथा 20 मार्च को निर्णायन एवं अधिशिक्षा विषय पर परीक्षा आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रातः 9 बजे परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना अनिवार्य है। प्रातः 9:05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण होगा। 9:10 बजे अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रातः 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा। परीक्षा अवधि में शासन द्वारा सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed