फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Scheduled Caste Morcha meeting in Raipur, CG Government is deaf and dumb said Lalsingh Arya

रायपुर में BJP अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक: लाल सिंह बोले- सरकार गूंगी-बहरी, इसलिए हुआ निर्वस्त्र प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में बनने वाले गुरुद्वारा के निर्माण कार्य को रोकना प्रदेश सरकार के घोर अजा विरोधी चरित्र के प्रदर्शन की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन
BJP Scheduled Caste Morcha meeting in Raipur, CG Government is deaf and dumb said Lalsingh Arya
बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य रायपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय बैठक ली। इसके बाद पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को कट्टर दलित विरोधी, कानून विरोधी और संविधान विरोधी सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में बनने वाले गुरुद्वारा के निर्माण कार्य को रोकना प्रदेश सरकार के घोर अजा विरोधी चरित्र के प्रदर्शन की पराकाष्ठा है। रायपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के युवकों के नग्न प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आर्य ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के सम्मान को कलंकित कर दिया। 

विज्ञापन


आर्य मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदर्शनकारी युवा लगातार अपने साथ हो रहे अन्याय के निराकरण के लिए लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार से गुहार लगा रहे थे, लेकिन प्रदेश सरकार गूंगी-बहरी बनी रही और हठधर्मिता का परिचय देती रही। विवश होकर अनुसूचित जाति वर्ग के युवकों को यह कदम उठाना पड़ा। जब सरकार के ध्यान में यह विषय आ गया था तो सरकार ने फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी हासिल करने के मामले में जांच क्यों नहीं कराई? सरकार ने जांच नहीं कराके साबित कर दिया कि वह अनुसूचित जाति वर्ग का अधिकार छीनने वालों के साथ खड़ी है। जिन्हें सजा मिलनी चाहिए, जिनकी नौकरी वापस लेनी चाहिए, उन्हें सरकारी संरक्षण प्राप्त है। 
विज्ञापन


'संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन किया'
आर्य ने कहा कि केवल इतना ही नहीं, अनुसूचित जाति वसी विकास के लिए आने वाले केंद्र सरकार का पैसा केवल उसी मद में खर्च किया जाना था लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने ऐसा नहीं कर के संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन किया। अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रदेश के अनुसूचित जाति मोर्चा को जिलों में संघर्ष करना पड़ रहा है। इसका साफ मतलब है कि अनुसूचित जाति के युवाओं, गरीबों, बच्चों, वंचितों और शोषितों को संविधान प्रदत्त जाति प्रमाण पत्र के अधिकार की रक्षा कांग्रेस की प्रदेश सरकार नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भूपेश सरकार का चरित्र निर्वस्त्र हुआ: साव
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में कांग्रेस की दलित विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। बैठक का शुभारंभ आज अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने छत्तीसगढ़ महतारी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में हुई।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी ने कहा कि हमें सत्ता जनता की सेवा के लिए चाहिए ,प्रतिकुल परिस्स्थितियों में काम करके भाजपा कार्यकर्ता और निखरता है। उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी दल लगातार वैमस्यता फैला रहे हैं इस घटनाओं से डरना नहीं है पर सजग रहना है क्योंकि जनता हमारे साथ है। हमारे पास एक सशक्त नेतृत्व है जो देश को विश्व शिखर पर ले जाना जानता है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ गुरु बाबा घासीदास की जन्म स्थली है। उनकी तपोस्थली है। कौशल्या माता की जन्मभूमि है और हमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के देश भर से यहां आये राष्ट्रीय पदाधिकारियों के आतिथ्य का सौभाग्य मिला है। उनका स्वागत करने का अवसर मिला है। 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी और उसमें अनुसूचित जाति वर्ग का पूरा समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय कर रही है और इसलिए उन्हें नग्न प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ा।

बैठक में आगामी छह माह की कार्ययोजना तैयार की गई । खासकर चुनावी राज्यों के लिए विशेष कार्य योजना बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य व बी. सतीष ने लिया। बैठक परिसर का नाम बाबा गुरु घासीदास परिसर, सभागार का नाम मिनीमाता परिसर, बैठक स्थल में महापुरूषों के जीवन परिचय की एक प्रदर्शनीय भी लगाई गई। जिसका नाम बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर परिसर, भोजन कक्ष स्व रेशम लाल जांगड़े परिसर, आवास संत रविदास परिसर रखा गया  बैठक को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया।




बैठक में ये रहे मौजूद
इस दौरान वीरेंद्र कश्यप उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश, रामअवतार बाल्मीकि उपाध्यक्ष हरियाणा, संजय निर्मल महामंत्री दिल्ली, महंत शंभू नाथ प्रसाद महामंत्री गुजरात, जयकुमार कांगे, डॉ. जीतू चरण राम, निरुपम दास, सूरज काइरो, रामचंद्र चावरिया, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राहुल चिमूरकर सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed