फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP officials met relatives of deceased in Hauranar murder case

Dantewada News: मृतक महिला के परिजनों से मिले भाजपा नेता, हाउरनार हत्या पर की ये मांग; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Thu, 01 Jun 2023 11:57 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

हाउरनार हत्या मामले में मृतिका के परिजनों से भाजपा पदाधिकारियों ने मुलाकात की। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
BJP officials met relatives of deceased in Hauranar murder case
परिजनों और ग्रामीणों से बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत हाउरनार में एक ग्रामीण महिला का शव संदिग्ध हालात में मिलने और परिजनों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाने के बाद भाजपा जिला पदाधिकारियों की टीम ने महिला के परिजन और ग्रामीणों से मुलाकात की। भाजपाइयों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन

भाजपा ने कानून व्यवस्था पर बघेल सरकार को घेरा
भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि भूपेश सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों के मामलो में वृद्धि हुई है। अटामी ने कहा कि अब बस्तर जैसे शांति और सौहार्द वाले अंचल में भी ऐसे अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। अपराधियों पर भूपेश सरकार का खौफ कही नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी का वायदा कर प्रदेश की जनता को ऑनलाइन शराब परोसने वाली भूपेश सरकार शराब बेचकर कालाबाजारी से पैसे कमाने में इतनी व्यस्त है कि इस सरकार को नशे के दुष्परिणाम नहीं दिख रहे हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मांडवी ने कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द पुलिस प्रसाशन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। ऐसे आपराधिक प्रवृति के लोगो से लड़ने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा और महिला मोर्चा पीड़ित परिवार के साथ है।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में उग्र आंदोलन करेगी। भाजपा टीम में जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, मण्डल अध्यक्ष गीदम राजेश कश्यप, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी, मुकेश शर्मा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना मरकाम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता, दीपक बाजपेयी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed