फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'BJP has neither Bajrangbali nor Ram': Deepak Baij said- Hanuman ji will sail through Congress in CG

'बीजेपी के पास ना बजरंग बली हैं ना राम': दीपक बैज ने कहा- छत्तीसगढ़ में हनुमान जी लगाएंगे कांग्रेस की नैया पार

Sat, 05 Aug 2023 11:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 11:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में श्रीराम और बजरंग बली के नाम पर जमकर राजनीति हो रही है। सीएम भूपेश बघेल के बाद अब पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास केवल मोदी है, जबकि कांग्रेस के पास भगवान राम और हनुमान जी दोनों है।

विज्ञापन
'BJP has neither Bajrangbali nor Ram': Deepak Baij said- Hanuman ji will sail through Congress in CG
पीसीसी चीफ दीपक बैज, पीएम मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में श्रीराम और बजरंग बली के नाम पर जमकर राजनीति हो रही है। सीएम भूपेश बघेल के बाद अब पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास केवल मोदी है, जबकि कांग्रेस के पास भगवान राम और हनुमान जी दोनों है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी हनुमान जी नैया पार करेंगे। कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। 

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने से पहले दीपक बैज ने कांग्रेस भवन स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो किसी भी आयोजन में जाते है ,तो अगर वहां मंदिर हो या देवगुढ़ी सबसे पहले वहां पूजा करता है। इससे पॉजिटिविटी  ऊर्जा मिलती है। कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर बैज ने कहा कि जल्द ही हमारी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। नई कार्यकारिणी में युवाओं प्राथमिकता मिलेगी। इसमें यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। टिकट को लेकर कहा कि सभी लोग टिकट के लिए दावेदारी करती है लेकिन पार्टी जीतने वालों को प्राथमिकता देगी। छत्तीसगढ़ पीएम नरेंद्र मोदी के दोबारा दौरे को लेकर कहा कि  पीएम मोदी को पहले मणिपुर जाना चाहिए। हरियाणा भी जल रहा है, वहां भी जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ शांतिप्रिय राज्य है, यहां उन्हें सत्ता चाहिए, इसलिए वोट मांगने आ रहे हैं। उन्हें चुनाव की चिंता है।
विज्ञापन


बीजेपी ने किया पलटवार
दूसरी ओर बैज के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि भगवान राम हमेशा अपने भक्तों के साथ हैं यानी बीजेपी के साथ हैं। जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक पात्र कहा और राम सेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाया। मंदिर कब बनाओगे, ये कहकर रामभक्तों का मजाक उड़ाया। राम मंदिर का फैसला आने में देरी हो इसके लिए प्रयास किया गया। ऐसी कालनेमी रूपी कांग्रेस के साथ भगवान श्रीराम भी नहीं और जनता भी नहीं है। कांग्रेस चुनावी लाभ लेने के लिए भगवान राम का नाम मजबूरी में लेती है। उसे पता है राम का नाम नहीं लेने वालों को देश की जनता खदेड़ देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed