फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP candidate Santosh Pandey filed nomination from Rajnandgaon Lok Sabha seat

Lok Sabha Elections: राजनांदगांव से संतोष पांडेय ने दाखिल किया नामांकन, सीएम साय समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

Thu, 04 Apr 2024 07:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 04 Apr 2024 07:00 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
BJP candidate Santosh Pandey filed nomination from Rajnandgaon Lok Sabha seat
राजनांदगांव से संतोष पांडेय ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान संतोष पांडेय के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूण साव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से संतोष पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। सीएम साय ने कहा कि संतोष पांडेय लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चरणदास महंत ने कहा था कि भूपेश बघेल ही प्रधानमंत्री के सिर पर लाठी मार सकता है सिर फोड़ सकता है, यह कहना चाहिए क्या। किसी नेता प्रतिपक्ष को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जो रात दिन 140 करोड़ लोगों के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे प्रधानमंत्री के लिए ऐसा बोलना नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को शोभा देता है क्या। यह छत्तीसगढ़ की जनता के ऊपर लाठी मरने वाली बात है, इसका मजा चखना है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि अगर उनमें दम है तो हम लोग पर लाठी चलाकर देखें। वहीं, इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल पर भी निभाना साधा। साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के हमारी पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडेय ने नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर पर हमारे प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। संतोष पांडेय आने वाला चुनाव प्रचंड मतों से जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कुल 23 लोगों ने नामांकन किया
राजनांदगांव लोकसभा सीट से नाम निर्देशन पत्र दाखिले के अंतिम तिथि तक महज 23 अभ्यर्थियों ने ही अपना नामांकन दाखिल किया है। जबकि 244 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया था। वहीं, सैकड़ों लोगों ने अपना नाम निर्देशन पत्र लिया था, लेकिन आज अंतिम दिन तक सैकड़ों अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल करने से दूर ही रहे। 

वहीं माना जा रहा था कि नामांकन दाखिले की अंतिम दिन 4 अप्रैल को लगभग 200 लोगों के द्वारा नामांकन फॉर्म लेकर नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। इस तरह से कुल 384 से अधिक प्रत्याशी इस लोकसभा सीट पर होंगे, लेकिन नामांकन दाखिले के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर लोग नाम निर्देशन पत्र लेने नहीं पहुंचे। वहीं, जिन लोगों ने बुधवार को सैकड़ों की संख्या में नाम निर्देशन पत्र लिया था वह भी अपना नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 384 नामांकन होने पर बैलेट पेपर से चुनाव की बात का असर राजनांदगांव में नजर आया था। नामांकन फार्म लेने पहुंचे लोगों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी दिखाई दिए थे, ऐसे में अब इन लोगों के द्वारा नामांकन नहीं भरे जाने के बाद कांग्रेस ने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा है कि यह तैयारी कांग्रेस की नहीं थी, जो लोग फार्म लेने आए थे नामांकन प्रस्तुत करने की उनकी मंशा रही होगी। अगर उन्होंने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया है तो यह उनकी सोच होगी। इसमें कांग्रेस पार्टी का कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed