{"_id":"6608e2ae179c9810820d2599","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-from-the-balcony-of-the-flat-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: युवक ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: युवक ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 31 Mar 2024 09:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फिलहाल बिल्डिंग से कुदकर जान देने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सरकंडा थाना क्षेत्र इलाके के पाम एनक्लेव कॉलोनी की दूसरी मंजिल के एक फ्लैट के बालकनी से अचानक एक युवक के द्वारा कूदकर आत्महत्या कर ली गई। शनिवार दिन का यह मामला है। सीसीटीवी वीडियो में घटना कैद हो गया है। जानकारी के बाद कॉलोनी के लोगों मे हडकंप मच गया और जिसके बाद इस घटना की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस की शुरूआती पुछताछ में पता चला है कि युवक जशपुर बगीचा का रहने वाला है, जिसका नाम विपिन अग्रवाल बताया जा रहा है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
विज्ञापन