फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Two bike riders died in a truck collision in Bilaspur

Bilaspur Accident: अनियंत्रित ट्रक बाइक को घसीटते ले गया, दो युवकों की मौके पर मौत, भाई को छोड़कर लौट रहे थे

Fri, 17 Mar 2023 06:39 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़ Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 06:39 PM IST
सार

बिलासपुर तेज रफ्तार का कहर बढ़ गया है। केंदा और दारसागर के पास बाइक सवार दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। मौके से ट्रक चालक फरार है।

विज्ञापन
Two bike riders died in a truck collision in Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंटरनेट

विस्तार

बिलासपुर जिले के केंदा और दारसागर पर शुक्रवार को दर्दनाक घटना में दो की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार सड़क पर गिर गए। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंच पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


बिलासपुर जिले में इन दिनों तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण निर्दोष लोग अपनी जान गवां रहें हैं। जिले मे मस्तुरी, बिल्हा, कोटा क्षेत्र की सड़क डेंजर जोन मानी जा रही है। कोटा क्षेत्र के शिवतराई-सराईपाली के रहने चंद्रशेखर गंधर्व के साथ घटी चंद्रशेखर किसी निजी कंपनी में ड्राइवरी कम करता था। चंद्रशेखर अपने भाई को छोड़ने के लिए पेंड्रा गया हुआ था। साथ मे एक युवक भी था। दोनों चंद्रशेखर के भाई को छोड़कर बाइक से वापस आ रहे थे। तभी दोनों केंदा और दारसागर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान रतनपुर तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। जिसके कारण दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली। मृतकों की जेब की तलाशी ली तब उसके पास से मिले मोबाइल और आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान कोटा सराईपाली के चंद्रशेखर गंधर्व के रूप में हुई। दूसरे युवक की पहचान मुन्ना गंधर्व के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी उसके पहुंचने पर पुलिस ने  कार्रवाई शुरू की। इसके साथ ही मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed