फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   pickup full of devotees going to see Mata collided with a parked truck in Bilaspur

Bilaspur: माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े ट्रक से टकराई, घटना में कई लोग घायल

Fri, 20 Oct 2023 02:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 02:48 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई जिससे आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसकी सुचना रतनपुर थाने मे दी। सुचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
pickup full of devotees going to see Mata collided with a parked truck in Bilaspur
घटना के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े ट्रक से टकरा गई। पिकअप में बच्चों सहित करीब 22 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की यह हादसा रतनपुर बाईपास में हुआ है जो चैतुरगढ़ से दर्शन कर अमेरी गांव लौट रहे थे। वहीं घायलों को सिम्स अस्पताल में रेफर किया  गया है। पुरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


दरअसल सड़क हादसे के मामले लगातार सामने आ रहे है। नवरात्र मे देवी दर्शन करने पिकअप मे सवार होकर अमेरी गांव के करीब 22 श्रद्धालू कोरबा जिले के चैतुरगढ दर्शन करने जा रहे थे जो सड़क हादसे मे घायल हो गये। बताया जा रहा है की यह घटना गुरूवार देर रात की है जहां जिले के अमेरी गांव मे रहने वाले कुर्रे परिवार पिकअप मे सवार होकर दर्शन करने के लिए निकले हुए थे, जो रतनपुर के पास स्थित दर्रीपारा बायपास के पास पहुंचे ही थे की सामने खडे ट्रक को पिकअप चालक देख नही पाया जिससे उनकी गाड़ी उसमे जा टकराई।

विज्ञापन

 

घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई जिससे आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसकी सुचना रतनपुर थाने मे दी। सुचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। सुचना पर अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ राजेश शुक्ला ने कहा की मामूली चोट लगे लोगों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज किया जा रहा है और गंभीर लोगो को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed