फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   middle-aged man sexually molested woman on pretext of job in bilaspur

दो बच्चों की मां से अधेड़ ने किया दुष्कर्म: पहले नौकरी, फिर शादी का झांसा देकर पांच साल करता रहा शोषण

Tue, 07 Feb 2023 01:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Feb 2023 01:40 PM IST
सार

थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच उसके सोमवार को बिलासपुर में होने का पता चला। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
middle-aged man sexually molested woman on pretext of job in bilaspur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 55 साल के अधेड़ ने 42 साल की महिला और दो बच्चों की मां से दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को पहले आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, फिर शादी की बात कहकर शोषण करता रहा। पांच साल बीतने के बाद भी जब महिला की नौकरी नहीं मिली और न शादी हुई तो वह पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला ने 20 दिसंबर को थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि करीब पांच साल पहले नौकरी को लेकर उसका संपर्क चकरभाठा निवासी विजय कुमार कौशिक से हुई। उसने महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। दोनों में बातचीत होने लगी और एक दिन आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा भी दिया और पांच साल तक शोषण करता रहा। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच उसके सोमवार को बिलासपुर में होने का पता चला। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच आगे की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed