फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Kanhaiya Kumar attack on BJP said Congress is fighting against storm of injustice in Bilaspur

Bilaspur: कन्हैया कुमार का भाजपा पर हमला, बोले- अन्याय की आंधी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

Sat, 13 Apr 2024 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Apr 2024 07:55 PM IST
सार

आगे कन्हैया ने कहा कि सांसद विधायक भी पांच साल के लिए बनते हैं, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं को अग्निवीर बनाकर चार साल का नौकरी दे रही है। जिसमें न कोई पेंशन, न ग्रेजयुटी है और न शहादत पर शहादत का कोई दर्जा है।

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar attack on BJP said Congress is fighting against storm of injustice in Bilaspur
कन्हैया कुमार का भाजपा पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए कन्हैया कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आज जलियांवाला बाग के शहादत का दिन है। जब जलियांवाला बाग में हम जनरल डायर से नहीं डरे, तब अपने संविधान की रक्षा, रोजी रोजगार, न्याय, हक और महंगाई कम करने के खिलाफ भी आज जनरल डायर से डरने की आवश्यकता नहीं है। आज अन्याय की आंधी के खिलाफ न्याय के राज को स्थापित करने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। आगे उन्होंने कहा कि, जो लोग पूछते हैं 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया, उन्हें बताना चाहिए 35 साल इसमें आप भी थे आपने क्या किया। क्यों आज रेलवे सुविधाओं, स्थाई नौकरी में कटौती हो रही है, क्यों बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को बंद कर दिया गया है, क्यों प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन

 

आगे कन्हैया ने कहा कि सांसद विधायक भी पांच साल के लिए बनते हैं, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं को अग्निवीर बनाकर चार साल का नौकरी दे रही है। जिसमें न कोई पेंशन, न ग्रेजयुटी है और न शहादत पर शहादत का कोई दर्जा है। आज देश के सामने जो हालात और स्थिति है उसके बारे में सोचने की जरूरत है। यह चुनाव खोखले वादों और जुमले पर होगा या जो इस देश में आम लोगों की वास्तविक हकीकत है उसपर होगा। लगातार चुनाव प्रचार हो रहे हैं, प्रधानमंत्री के दर्जनों कार्यक्रम हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने मुंह से एक बार भी बेरोजगार, महंगाई शब्द नहीं बोला। एक बार भी ऐसा नहीं बोला कि, देश की संपत्ति बढ़ रही है और आम लोगों की संपत्ति घट गई है। 

विज्ञापन

 

आगे कन्हैया ने कहा कि, आगामी चुनाव देश का, भारत का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। इसके लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र के रूप में न्याय पत्र जारी किया है। आगे उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कहते हैं मोदी है तो मुमकिन है। हां मोदी हैं तो मुमकिन है कि, बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक असमानता होगी। आगे उन्होंने कहा गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, यहां बाप गृह मंत्री बन जाए तो बेटा BCCI का सेक्रेटरी बन जाता है। कन्हैया ने इसके साथ ही कांग्रेस को मुगलिया कहने पर बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि, पीएम के मन में जो है वही उनके मुंह से निकल रहा है। देश में रोजगार मांगना, महंगाई की बात करना, आर्थिक असमानता पर बोलना भाजपा के लिए मुगलिया होना है। इन सब बातों के साथ कांग्रेस के बहाने भाजपा देश के उपर चोट कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed