फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Interstate ATM thief arrested has committed theft in many states accused is a resident of Rajasthan in Bilaspu

Bilaspur: अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका है चोरी, राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

Mon, 22 Jul 2024 07:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Jul 2024 07:02 PM IST
सार

बिलासपुर में एटीएम में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और पहले भी राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
Interstate ATM thief arrested has committed theft in many states accused is a resident of Rajasthan in Bilaspu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में एटीएम में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और पहले भी राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बिलासपुर में चोरी करने से पहले दुर्ग और रायपुर शहर में भी इसने एटीएम से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


चोरी करने के लिए आरोपी इंप्रोवाइज्ड मेकैनिज्म का प्रयोग करता था। जिसे वह एटीएम से पैसा निकलने वाले स्लॉट में लगा देता था और इससे कैश विड्रॉल करने पर राशि अटक जाती थी। कस्टमर के जाने के बाद मेकैनिज्म के साथ आरोपी पैसे को निकाल लेता था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह किसी भी शहर में रुकता नहीं था। 
विज्ञापन


रेल रूट से आकर घटना को अंजाम देकर ट्रेन से ही वापस लौट जाता था। रविवार को बिलासपुर के सत्यम चौक, गोल बाजार और व्यापार विहार में तीन एसबीआई एटीएम में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिलासपुर से भागने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के डीडवाना निवासी बहादुर चौकीदार के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में राजस्थान और नागपुर की जेल में सजा काट चुका है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि इसके गिरोह के और भी सदस्य सक्रिय है। जिनके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed