{"_id":"64affe3c5e7d7e4b740f7934","slug":"hindu-organizations-protest-against-registration-of-case-against-the-protesters-in-bilaspur-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों पर FIR के खिलाफ प्रदर्शन: हिंदू संगठनों ने रैली निकाल फूंका पुतला, किया हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारियों पर FIR के खिलाफ प्रदर्शन: हिंदू संगठनों ने रैली निकाल फूंका पुतला, किया हनुमान चालीसा का पाठ
Thu, 13 Jul 2023 07:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:08 PM IST
सार
बिलासपुर में लव जिहाद को लेकर भड़का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 11 दिन पहले युवती के अपहरण की रिपोर्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एफआईआर होने से हिंदू संगठन फिर भड़क गए हैं। इसके विरोध में गुरुवार को एक बार फिर संगठन के लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
चौराहे पर बैठकर हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव जिहाद को लेकर भड़का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 11 दिन पहले युवती के अपहरण की रिपोर्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एफआईआर होने से हिंदू संगठन फिर भड़क गए हैं। इसके विरोध में गुरुवार को एक बार फिर संगठन के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने रैली निकालकर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसके बाद कार्यकर्ता चौराहे पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर एफआईआर निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू एकता संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से बिलासपुर कलेक्टर ऑफिस तक जन आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। नेहरू चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। फिर चौक पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। कलेक्टर ऑफिस पर कार्यकर्ताओं का घंटों प्रदर्शन चलता रहा। उन्होंने पुलिस पर जबरिया कार्रवाई का आरोप लगाते हुए वापस लेने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...Bilaspur: फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, लोगों ने किया थाने का घेराव, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
दो जुलाई को तोरवा क्षेत्र के लोगों और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया था। आरोप था कि हिन्दू लड़की नीट देने गई थी। इस दौरान मुस्लिम लड़के आफताब की बहन युवती से मिलने आई और अपने साथ ले गई। शाम तक लड़की घर नहीं पहुंची। लड़की के परिजनों ने जब आफताब के घर कॉल किया तब उसकी मां ने लड़की के सही सलामत होने की बात कही उसके बाद फोन बंद कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने आफताब, उसकी मां और बहन के खिलाफ़ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।