{"_id":"6b08f4be1e01fcff8a0fac2d","slug":"bilaspur-48-90-lakh-investment-fraud-accused-absconding-dubai-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने गिरवी रखकर जुटाए 48.90 लाख: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी भाई परिवार समेत दुबई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहने गिरवी रखकर जुटाए 48.90 लाख: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी भाई परिवार समेत दुबई फरार
Fri, 27 Nov 2026 09:01 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:01 AM IST
सार
रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किराना कारोबारी से 48.90 लाख रुपये की ठगी का आरोप। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी परिवार समेत दुबई फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले में कम समय में राशि दोगुनी करने और बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर दो भाइयों ने एक किराना व्यवसायी और उनके परिवार से 48.90 लाख रुपये की बड़ी ठगी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी के साथ-साथ रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से कर्ज लेकर यह रकम जुटाई थी। ठगी की राशि हड़पने के बाद दोनों आरोपी भाई अपने पूरे परिवार के साथ दुबई फरार हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी का पूरा मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी 36 वर्षीय दीपक भगतानी कतियापारा में किराना दुकान चलाते हैं। वर्ष 2020 से उनकी पहचान अग्रसेन चौक स्थित श्रीराम क्लॉथ मार्केट में संस्कृति गारमेंट्स का संचालन करने वाले मनीष रोहरा और सुनील रोहरा से थी। दोनों आरोपियों ने पीड़ित को झांसा दिया कि उनके परिचित आकाश गोगा, हेमंत नरवानी और अजय जग्यासी ओडिशा, राजिम और जबलपुर में जमीनों में निवेश करके करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके माध्यम से पूंजी लगाने पर बहुत कम समय में रकम दोगुनी हो जाएगी। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित व्यापारी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 48.90 लाख रुपये दे दिए।
कर्ज और जेवर गिरवी रखकर दिए पैसे
आरोपियों को दी गई कुल रकम में से 19.80 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर और फोनपे के माध्यम से भेजे गए थे, जबकि शेष राशि नकद रूप में दी गई थी। इस बड़ी रकम का इंतजाम करने के लिए पीड़ित व्यापारी को अपने सोने के गहने गिरवी रखने पड़े और साथ ही अपने करीबियों तथा परिचितों से भी उधार लेना पड़ा। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की, तो दोनों आरोपी भाई लगातार टालमटोल करने लगे। वे कभी जमीन, कभी शेयर बाजार तो कभी सट्टे में पैसा लगाने का बहाना बनाते रहे। इसके बाद दोनों आरोपी अपने परिवार समेत दुबई भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और लुकआउट सर्कुलर
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी मनीष रोहरा और सुनील रोहरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक मामले में इन दोनों भाइयों को आरोपी बनाया था और वे उसमें भी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के देश छोड़कर भागने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इसके अलावा पुलिस उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कार्रवाई कर रही है और विदेशों में उनकी संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है।