फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Love Jihad case surfaced again in Bilaspur

Bilaspur: फिर सामने आया लव जिहाद का मामला, लोगों ने किया थाने का घेराव, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sun, 02 Jul 2023 09:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Jul 2023 09:20 PM IST
सार

तोरवा थाना क्षेत्र में बड़े तादात में महिला पुरुषों ने तोरवा थाना का घेराव कर दिया। घेराव कर लव जिहाद करने वाले आरोपी उसकी मां और बहन के खिलाफ़ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Love Jihad case surfaced again in Bilaspur
थाने में लोगों ने किया जमकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र में बड़े तादात में महिला पुरुषों ने तोरवा थाना का घेराव कर दिया। घेराव कर लव जेहाद करने वाले आरोपी उसकी मां और बहन के खिलाफ़ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं महिलाएं थाने के अंदर घुसकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

विज्ञापन

 

दरअसल तोरवा थाना का घेराव कर रहे भीड़ का आरोप है की कल उन्हे यहां की हिन्दू लड़की नीट का एग्जाम देने गई थी। तोरवा के ही रहने वाले मुस्लिम लड़के आफताब की बहन लड़की से मिलने आई और अपने साथ ले गई। शाम तक लड़की घर नहीं पहुंची तब पता चला की हिन्दू लड़की आफताब की बहन के साथ गई है। लड़की के परिजनों ने जब आफताब के घर कॉल किया तब आफताब की मां ने लड़की के सही सलामत होने की बात कही उसके बाद फोन बंद कर दिया।

विज्ञापन

 

कल से हिन्दू लड़की के घर नही पहुंचने पर हिन्दू लड़की के परिजनों और हिन्दू समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और आफताब उसकी मां और बहन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed