{"_id":"66195b0e6873385689086933","slug":"hearing-on-chhattisgarh-liquor-scam-case-of-anwar-dhebar-on-april-25-2024-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को झटका, सुनवाई की तारीख बढ़ी; एसीबी से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर को झटका, सुनवाई की तारीख बढ़ी; एसीबी से मांगा जवाब
Fri, 12 Apr 2024 09:35 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:35 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो की हिरासत के खिलाफ दायर अनवर ढेबर की याचिका पर सुनवाई की। अब इस मामले में 25 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
- फोटो : highcourt.cg.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो की हिरासत के खिलाफ दायर अनवर ढेबर की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई बढ़ा दी है। मामले पर अब 25 अप्रैल को सुनवाई होगी। ईडी की कार्रवाई के बाद एसीबी द्वारा अनवर ढेबर को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
जस्टिस पीपी साहू के कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई हुई। अनवर ढेबर के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि पूर्व में शराब घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी के अधिकारी के गोपनीय पत्र पर एसीबी ने अलग से प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एक ही मामले में अलग-अलग दो कार्रवाई नहीं हो सकती है। मामले में एसीबी के अधिवक्ता डॉक्टर सौरभ पांडेय ने जवाब के लिए समय दिए जाने की मांग की। इस पर कोर्ट ने जवाब के लिए समय देते हुए याचिका को सुनवाई के लिए 25 अप्रैल को रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन