फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   four boys arrested for robbing petrol pump with fake pistol in bilaspur

नाबालिग के साथ दिव्यांग पहुंचा पेट्रोल पंप लूटने: नकली पिस्टल से किया फायर, सीसीटीवी कैमरे पर भी फेंके पत्थर

Wed, 08 Feb 2023 05:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Feb 2023 05:55 PM IST
सार

एएसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि बदमाशों की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। कैमरे को नुकसान नहीं पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास बरामद पिस्टल भी नकली निकली है। 

विज्ञापन
four boys arrested for robbing petrol pump with fake pistol in bilaspur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार देर रात एक दिव्यांग ने अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश के दौरान नकली पिस्टल से फायर किया। जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर बदमाशों की नजर पड़ी तो उसे भी पत्थर फेंककर तोड़ने की कोशिश की गई। हालांकि बदमाश कामयाब नहीं हो सके तो वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में नाबालिक सहित चार आरोपियों को पकड़ा है। मामला जूनापारा चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, भौंराकछार बांधा में गोपाल फ्यूल्स नाम से पेट्रोल पंप है। रात को जब पंप बंद हो गया तभी एक कार में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले तो गाड़ी में पेट्रोल डालने की बात कही। जब कर्मचारी ने पंप बंद होने की जानकारी दी तो आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली और लहराने लगे। यह देखकर कर्मचारी वहां से भागे तो उन्हें डाराने के लिए आरोपियों ने फायर कर दिया। इस दौरान आरोपियों की नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उस पर भी पत्थर फेंका। 
विज्ञापन




एएसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि बदमाशों की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। कैमरे को नुकसान नहीं पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकले। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले टोपी पहने एक लड़का कैमरे पर पत्थर फेंकता है। फिर दिव्यांग भी कार से उतरता है और कैमरा तोड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान वह गिर भी जाता है, लेकिन फिर उठकर पत्थर फेंकता है। इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास बरामद पिस्टल भी नकली निकली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed