{"_id":"63ef0a11b6f73241e508bf32","slug":"forest-and-pendari-zoo-department-caught-the-leopard-in-binauri-village-of-bilaspur-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leoprad In Bilaspur: बिनौरी गांव में तेंदुआ पहुंचने से दहशत, मुर्गी खाने के लालच में पिंजड़े में हो गया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leoprad In Bilaspur: बिनौरी गांव में तेंदुआ पहुंचने से दहशत, मुर्गी खाने के लालच में पिंजड़े में हो गया कैद
Fri, 17 Feb 2023 10:31 AM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर-छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:31 AM IST
सार
बिलासपुर के बिनौरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब ट्यूलिप गार्डन के करीब एक तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने सूझबूझ से काम लिया। इसदौरान पांच घंटे की मशक्कत से उसे पिंजड़े में कैद कर लिया।
विज्ञापन
बिनौरी गांव में वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर जिले के बिनौरी गांव के बीच एक तेंदुआ पहुंचने से दहशत फैल गयी। इसकी जानकारी मिलते ही वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद देर रात तेंदुआ को पकड़कर कानन पेंडारी जू लाया गया।
विज्ञापन
तखतपुर वन क्षेत्र के बिनौरी गांव के ग्रामीणों को शाम के समय ट्यूलिप गार्डन के करीब एक तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद कानन पेंडारी जू और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद तेंदुआ की खोजबीन शुरू की गई। करीब 4 से 5 घंटे की मशक्कत के बाद पपीता बाड़ी के पास पाइप के अंदर घुसा हुआ तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरे में एक मुर्गी को रखा। तेंदुआ मुर्गी खाने के लालच में पिंजरे के अंदर घुस गया जिसके बाद टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर कानन पेंडारी जू में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन