फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chief Justice did surprise inspection of many places including Juvenile Justice Board

Bilaspur: मुख्य न्यायाधीश ने किशोर न्याय बोर्ड समेत कई स्थानों का किया औचक निरीक्षण, गंदगी को लेकर लगाई फटकार

Sat, 19 Aug 2023 09:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 09:03 PM IST
सार

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने शनिवार को शहर के नूतन चौक स्थित किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जरवेशन होम प्लेस ऑफ सेफ्टी एवम् बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने प्रत्येक कक्ष का बारी-बारी से निरीक्षण किया, उचित साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
Chief Justice did surprise inspection of many places including Juvenile Justice Board
मुख्य न्यायाधीश ने किशोर न्याय बोर्ड समेत कई स्थानों का किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने शनिवार को शहर के नूतन चौक स्थित किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जरवेशन होम प्लेस ऑफ सेफ्टी एवम् बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने प्रत्येक कक्ष का बारी-बारी से निरीक्षण किया, उचित साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। बिल्डिंग की दीवारों में सीपेज एवं छत से पानी टपकते हुए पाया गया। वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी लगभग सन 1985 में बनी हुई है। सीजे ने उचित सुधार कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। न्यायमूर्ति ने रसोई घर का निरीक्षण भी किया। वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने सीजे को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उचित मरम्मत कार्य उनके द्वारा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन


चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के निर्देश

चीफ जस्टिस सिन्हा ने वहां उपस्थित बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्या जानने का प्रयास भी किया एवं उनको मिलने वाली चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली। वहां पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि कम्पाउण्डर की ड्यूटी प्रतिदिन की है लेकिन चिकित्सक सप्ताह में एक बार ही आते हैं। मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा चिकित्सक को प्रतिदिन 1 से 2 घंटे उपस्थित रहना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने चिल्ड्रन सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम का भी निरीक्षण किया। वहां उपस्थित जिला महिला बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता ने जानकारी दी कि ऑब्जरवेशन होम में 35 बच्चे, प्लेस ऑफ सेफ्टी में 9 बच्चे एवं स्पेशल होम में 6 बच्चे निवासरत हैं। निरीक्षण के दौरान चिल्ड्रन सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम में अच्छी आधारभूत संरचना एवं समुचित साफ-सफाई पाई गई। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी ही साफ-सफाई, ऑब्जरवेशन होम में भी होनी चाहिए।

विज्ञापन


सीजे ने जिला प्रशासन की ओर से बालिका को दिया लैपटॉप

सीजे ने शासकीय बालिका गृह का भी निरीक्षण किया। बालिका गृह की अधीक्षक ज्योति तिवारी ने बताया कि यहां वर्तमान में 34 बालिकाएं रहती हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई के संबंध में मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा उपस्थित बच्चों से पूछताछ की गई। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा की पहल पर सीजे सिन्हा के हाथों से वहां उपस्थित एक बालिका को लैपटॉप भी प्रदान किया गया। जिस पर बच्चों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन


भवन को व्यवस्थित करने व सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को भवन व्यवस्थित रखने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण किया, जिसमें उचित सुविधाओं का अभाव पाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र सुधार कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed