फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   chhattisgarh home minister tamrdhwaj sahu on vidhansabha chunav 2023

Chhattisgarh: गृहमंत्री साहू बोले-किसका बचेगा, किसका कटेगा टिकट, गारंटी नहीं; गवर्नर क्यों कर रहीं, वही जानें

Sun, 15 Jan 2023 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 07:56 PM IST
सार

बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे गृहमंत्री रविवार को छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के दावेदारों, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का प्रमोशन, कानून-व्यवस्था, भाजपा और कांग्रेस सहित कई मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन
chhattisgarh home minister tamrdhwaj sahu on vidhansabha chunav 2023
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सियासी गुणा-भाग शुरू हो गया है। विधायकों के परफॉर्मेंस से लेकर नए चेहरों तक पर राजनीतिक दलों की नजरें हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने स्पष्ट भी कर दिया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविवार को कहा कि विधायकों का परफॉर्मेंस उनका टिकट तय करेगा। किसका बचेगा और किसका कटेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कोई भी खुद को आमंत्रित नहीं समझे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...गृहमंत्री के बयान पर सिंहदेव: मेरे रहने या न रहने से फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन ताम्रध्वज चुनाव नहीं लड़े तो...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वयं जनता से ले रहे रिकार्ड
बिलासपुर पहुंचे गृहमंत्री साहू ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रत्येक विधानसभा में जाकर विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। वहीं विधायकों के कामकाज का रिकॉर्ड सीधे जनता से ले रहे हैं, ताकि आगामी चुनावों में टिकट वितरण में मापदंड तय किया जा सके। विधायकों को मुख्यमंत्री स्वयं जानकारी देते जा रहे हैं कि उनकी कहां पर कमी है। समय और परिस्थतियों के अनुसार, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष टिकट पर निर्णय लेंगे। 


व्यक्तिगत रूप से कोई चुनाव न लड़े तो पार्टी को क्या नुकसान
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर दिए गए बयान पर फिर स्पष्टीकरण दिया। गृहमंत्री ने कहा कि, टीएस बाबा खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। इसका सवाल उनसे पूछा गया था। अगर कोई व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ना चाहता तो इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। यह उनका स्वयं का निर्णय है। इससे समाज, दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों या फिर समर्थकों को क्यों फर्क पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सिंहदेव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! स्वास्थ्य मंत्री बोले- इस बार मन नहीं, बाकी इंतजार करते हैं

राज्यपाल ऐसा क्यों कर रहीं, वही समझें
आरक्षण संशोधन अध्यादेश पर भी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब दिया। प्रदेश में 70 फीसदी आरक्षण नहीं लागू होने के सवाल पर गृहमंत्री साहू ने कहा कि, गर्वनर सिग्नेचर करके दे दें, तो हो जाएगा। गवर्नर ने कहा कि अध्यादेश लाओ, विधानसभा सत्र बुलाओ, दूसरे दिन साइन करके दे दूंगी। मुख्यमंत्री जी ने उनकी बात मानते हुए किया। अब राज्यपाल भाजपा के लोगों का मान रही हैं या बेरोजगारों का अहित कर रहीं, वही समझें। 

पुलिस के पास ऐसी मशीन नहीं कि किसी का दिमाग पढ़ ले
प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री साहू ने कहा कि, क्राइम होता रहता है। उस पर सुधार होता रहता है। पूरे भारत वर्ष या छत्तीसगढ़ में कल से क्राइम बंद हो जाए तो संभव नहीं है। पुलिस के कारण ही क्राइम होता है, ऐसा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि, किसी के दिमाग में क्या चल रहा है, तो पुलिस के पास कोई मशीन नहीं है जो जान सके। पुलिस का काम होता है सुरक्षा करना, जानकारी लेना, गश्त करना, पूछताछ करना, वह काम पुलिस बराबर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed