फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chhattisgarh Election 2023: Arvind Kejriwal's public meeting tomorrow in Bilaspur

Chhattisgarh Election 2023: अरविंद केजरीवाल की कल बिलासपुर में जनसभा, पंजाब सीएम भगवंत मान भी होंगे साथ

Sat, 01 Jul 2023 08:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jul 2023 08:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में प्रदेश में तमाम विपक्षी पार्टियों का दौरा तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़े नेता ने केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल के बहाने छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर रहे है। इसी में अब आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी जुड़ गया है। पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023: Arvind Kejriwal's public meeting tomorrow in Bilaspur
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा से लेकर कांग्रेस तक एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। केंद्रीय मंत्रियों के दौरों के साथ अब आप (आम आदमी पार्टी ) नेता भी प्रदेश में किस्मत आजमाने आ रहे हैं। इसी के तहत आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिलासपुर में जनसभा करेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ नेता भी आएंगे। इसे लेकर प्रदेश कार्यकारिणी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन


बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा में आप दिल्ली और पंजाब के गवर्नेंस के मॉडल के आधार पर जनता को रिझाने का प्रयास करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसे कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पार्टी अपना छत्तीसगढ़ ब्लू प्रिंट जनता के बीच रखेगी। बिलासपुर संभाग की 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी की नजर है। जिसमें 13 सीटों पर कांग्रेस काबिज है। सात सीटों पर भाजपा तो वहीं दो सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी और एक सीट पर जोगी कांग्रेस का कब्जा है। 
विज्ञापन


राज्य की दोनों ही प्रमुख पार्टियों के साथ तीसरे विपक्ष के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी की नजर बिलासपुर संभाग पर है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहारे जनता के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। जिससे आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल सके। फिलहाल माना जा रहा है कि इस बार का मुकाबला रोमांचक हो सकता है। आप के बढ़ते जनाधार को देखकर संभावना है कि बड़ी पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed