CJI जूता कांड: अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वकील का बयान आया सामने, पूर्व सीएम बघेल ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सरकारी वकील सतीश गुप्ता की सीजेआई पर जूता फेंके जाने की घटना पर सोशल मीडिया टिप्पणी वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने घटना का समर्थन जताया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले पर अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सरकारी वकील सतीश गुप्ता की सोशल मीडिया टिप्पणी वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने इस घटना का समर्थन किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर कड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ये वकील साहब हैं सतीश गुप्ता जी। इनकी मानसिकता देखिए कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने न केवल खुश हो रहे हैं, बल्कि अपराधी की तुलना सीजेआई की पढ़ाई-लिखाई से कर रहे हैं। यह भारतीय समाज और अनुसूचित जाति के हर व्यक्ति का अपमान है। बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टैग करते हुए मांग की कि गुप्ता को सरकारी वकील के पद से तत्काल निष्कासित किया जाए।
ये वकील साहब हैं. सतीश गुप्ता जी. बिलासपुर हाईकोर्ट में सरकारी वकील हैं.
इनकी मानसिकता देखिए कि माननीय मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंके जाने न केवल ख़ुश हो रहे हैं बल्कि जूता फेंकने वाले और मुख्य न्यायाधीश की पढ़ाई लिखाई की तुलना कर रहे हैं.विज्ञापन विज्ञापन
जो घटना हुई है वह भारतीय समाज और देश के… pic.twitter.com/lCuiKZWtSp — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 9, 2025
सतीश गुप्ता ने पूर्व सीएम के पोस्ट पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरी पोस्ट को गलत तरीके से पेश किया गया है। पूर्व सीएम ने दुर्भावनापूर्ण ढंग से इसे प्रचारित किया। मैंने कभी भी घटना का समर्थन नहीं किया, बल्कि न्यायिक गरिमा पर चर्चा की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.