फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur: Two Children Swept Away in Arpa River While Trying to Catch Coconut, SDRF Search Underway

बिलासपुर: नारियल पकड़ने नदी में उतरे बच्चे अरपा के तेज बहाव में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ

Sat, 26 Sep 2026 10:37 PM IST
बिलासपुर छत्तीसगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: बिलासपुर छत्तीसगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 10:37 PM IST
सार

अरपा नदी में बह रहे नारियल को पकड़ने के लिए पानी में उतरे दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और बहाव में बह गए। पुलिस और SDRF की टीम गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

विज्ञापन
Bilaspur: Two Children Swept Away in Arpa River While Trying to Catch Coconut, SDRF Search Underway
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अरपा नदी में नारियल पकड़ने के लिए पानी में उतरे दो बच्चे गहरे पानी में चले जाने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना मधुबन इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय इमवेज और 10 वर्षीय अयान अरपा नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने नदी में बहता हुआ नारियल देखा और उसे पकड़ने के लिए पानी में उतर गए। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था। पानी में आगे जाने के बाद वे अचानक गहरे हिस्से में पहुंच गए और नदी के बहाव में बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुलिस की चेतावनी को किया नजरअंदाज: उफनती नदी में जा फंसी कार; 5 युवाओं को रात में पुलिस ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के नदी में बहने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को भी हादसे की सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में बच्चों की तलाश कर रही है। नदी में पानी की गहराई और बहाव को देखते हुए रेस्क्यू टीम को तलाश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग में लगी हुई है। बच्चों के मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed