फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur News Police caught female thief gang Chhattisgarh theft Incident

Bilaspur News: महिला चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, ऐसी उड़ा ली जाती थी गले से सोने की चेन

Sat, 13 Apr 2024 10:30 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Apr 2024 10:30 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने महिलाओं के एक चोर गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह आठ महिलाओं का था, जो ऑटो में या फिर भीड़भाड़ वाली जगह का फायदा उठाकर यात्रियों के गले से सोने की चेन या अन्य सामान उड़ा लेता था।

विज्ञापन
Bilaspur News Police caught female thief gang Chhattisgarh theft Incident
एएसपी सिटी उमेश कश्यप जानकारी देते हुए. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस टीम ने एक महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। ये महिला चोर गिरोह बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी को अंजाम देता था। महिला चोर गिरोह के सदस्य शिवमहापुराण कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के गले से सोने की चेन या फिर अन्य सामान को चुराकर फरार हो जाते थे। वहीं, पुलिस को काफी कड़ी मशक्कत के बाद 8 महिलाओं के इस चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से गले से चोरी चेन व अन्य सामान बरामद किया है। बता दें कि सभी आरोपी महिलाएं यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। पकड़ी गई महिलाओं द्वारा शिवमहापुराण कथा के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर सोने की चेन चोरी करने की योजना थी। दरअसल, सिविल लाइन क्षेत्र के जयपाल टावर्स साकेत अपार्टमेंट अग्रसेन चौक में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 अप्रैल की दोपहर वह अग्रसेन चौक से सवारी ऑटो में बैठी और थोड़ा आगे जाने पर एक महिला अपने अन्य साथियों के साथ उसी ऑटो मे बैठ गई। उसमें से एक महिला ने उसे धक्का मारकर साइड करते हुए उसके पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाया। जिससे उसका ध्यान भटक गया। ठीक उसी समय उस महिला ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत में आगे बताया कि चोर गिरोह की महिलाएं अन्य महिला साथियों पुराने बस स्टैंड में उतर गई। अभी तक चोरी की भनक शिकायतकर्ता महिला को नहीं लगी थी, लेकिन कुछ देर बाद महिला को पता लगा कि उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब हो चुका है। जिसके बाद महिला ने ऑटो में बैठी महिलाओं पर शंका के आधार पर मामला दर्ज करवाया। एक ऐसी ही घटना चडडा बाडी नेहरू नगर में रहने वाली एक अन्य महिला के साथ भी घटी। जिसकी रिपोर्ट भी थाना सिविल लाइन में दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं के सामने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के तलाश के लिए एसीसीयू टीम के साथ अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश के लिए संदिग्ध स्थान जैसे बस स्टैंड, डेरा, रेलवे स्टेशन को चेक करने टीम भेजी। पुलिस को एक महिला मिली जिससे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई।  पूछताछ में महिला ने 7 अन्य साथी महिलाओं के साथ घटना का अंजाम देने का बात कबूली है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 2 नग सोने की चेन को भी बरामद किया है। साथ ही आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ये हैं पकड़ी गई महिलाएं
पकड़ी गई आरोपी महिलाओं की पहचान बिंदु देवी, रिता देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू, आरती कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed