फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bail plea of all four accused in Rs 2000 liquor scam rejected

Bilaspur: दो हजार का शराब घोटाला मामला, मुख्य आरोपी ढेबर सहित सभी चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Fri, 06 Oct 2023 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 07:46 PM IST
सार

ईडी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि अरुण पति त्रिपाठी और अफसर अनिल टुटेजा से 121. 87 करोड़ की 119 अचल संपत्ति अटैच की गई है, शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

विज्ञापन
Bail plea of all four accused in Rs 2000 liquor scam rejected
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड के कथित शराब घोटाला मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर सहित त्रिलोक सिंह ढिल्लन, नितेश पुरोहित, अरूणपति त्रिपाठी की परमानेंट जमानत याचिका को हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी की बेंच ने आज खारिज कर दिया है। इन चारों आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


दरअसल अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड के कथित शराब घोटाले में मुख्य आरोपी है। अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था। जहां से मेडिकल ग्राउंड पर अभी अंतरिम जमानत पर था। ईडी ने बीते मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया, और कहा कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया। ईडी की ओर से कहा गया कि अनवर ने अपने साथ जुड़े लोगों को परसेंटेज के मुताबिक पैसे बांटे, और बाकी बड़ी रकम अपने पॉलीटिकल मास्टर्स को दी है। इसके बाद जिस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुनपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया था इस केस में फिलहाल अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर छोड़ा गया है। 

विज्ञापन


ईडी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि अरुण पति त्रिपाठी और अफसर अनिल टुटेजा से 121. 87 करोड़ की 119 अचल संपत्ति अटैच की गई है, शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed