फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   After killing a youth in Bilaspur, his body was burnt

CG: बहन से छेड़खानी का भाई ने लिया खौफनाक बदला... पहले शराब पिलाई, बेरहमी से हत्या; फिर जो किया वो डरा देगा

Thu, 06 Mar 2025 09:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 06 Mar 2025 09:12 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत सांधीपारा पहाड़ी के नीचे 28 फरवरी को एक युवक की जली हुई लाश मिली थी। जांच करने पर पता चला कि ये सूरज खैरवार की लाश है, जो सांधीपारा का ही रहने वाला है।

विज्ञापन
After killing a youth in Bilaspur, his body was burnt
Bilaspur Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में बहन से छेड़खानी से परेशान भाई ने एक युवक को खौफनाक मौत दी। उसने युवक को पहले खूब शराब पिलाई और फिर झाड़ियों में ले जाकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जला दिया। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत सांधीपारा पहाड़ी के नीचे 28 फरवरी को एक युवक की जली हुई लाश मिली थी। जांच करने पर पता चला कि ये सूरज खैरवार की लाश है, जो सांधीपारा का ही रहने वाला है। इसपर रतनपुर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाई पूछताछ शुरु की। इसमें पता चला कि मृतक को आखिरी बार गांव के कोन्दा उर्फ ओमप्रकाश (19) के साथ देखा गया था। इसपर पुलिस ने उसके घर में दबीश दी तो वह फरार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार ओमप्रकाश की तलाश कर रही थी। 4 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओमप्रकाश वरघर में आया हुआ है। पुलिस ने दबीश देकर उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल उसकी निशानदेही पर पुलिस पहाड़ी के नीचे झाड़ियों से हत्या में उपयोग हथियार बरामद कर लिया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस पुछताछ मे पता चला की मृतक सूरज खैरवार आरोपी ओमप्रकाश की छोटी बहन के साथ छेड़खानी करता था।  उसकी हरकत से त्रस्त होकर बहन ने अपने भाई ओमप्रकाश को इसकी जानकारी दी थी और कहा की सूरज को छेड़खानी करने से मना किया था। लेकिन वह अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा था। इसपर ओमप्रकाश ने योजना बनाकर 27 फरवरी को सूरज को पहले खूब शराब पिलाई और घर के पीछे झाड़ी में ले जाकर टांगी से हमलाकर हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed