फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike rider killed in car collision, four injured in korba

Korba: कार की टक्कर से बाइक सवार ठेकाकर्मी की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

Sun, 01 Jan 2023 08:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Jan 2023 08:05 PM IST
सार

कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी और एमपी नगर में सड़क हादसे हुए हैं जहां एक की मौत और चार लोग घायल हो गए हैं मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
bike rider killed in car collision, four injured in korba
टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार ठेकाकर्मी की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा एमपी नगर और रामपुर चौकी क्षेत्र में हुई है। हादसे के बाद ठेकाकर्मी को टक्कर मारने वाला कार सवार भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भालूसटका निवासी फूल सिंह कंवर विद्युत ठेका कर्मी थे। वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। अभी वे रामपुर चौकी क्षेत्र में वन विभाग के दफ्तर के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रिसदी मुख्य मार्ग की ओर भाग निकली। हादसा होते देख लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादस एमपी नगर क्षेत्र में हुआ। यह भी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर जा रहा था। हादसे में चारों लोग घायल हो गए हैं। इनमें दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके सिर और पैर में चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। कार जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed